Mi Note 10 आज 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Mi Note 10: मी नोट 10 को आज स्पेन में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में लॉन्च हुए Mi CC9 Pro का ही एक अवतार हो सकता है यह लेटेस्ट स्मार्टफोन।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 6 नवंबर 2019 10:29 IST
ख़ास बातें
  • Mi Note 10 Pro भी आज हो सकता है लॉन्च
  • ग्लोबल मार्केट में Mi Note 10 के नाम से लॉन्च होगा मी सीसी9 प्रो
  • मी नोट 10 हो सकता है स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस

Mi Note 10: मी नोट 10 आज 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ होगा लॉन्च

Mi Note 10: मी नोट 10 को आज स्पेन में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi ने मैड्रिड में प्रेस इवेंट का आयोजन किया है जहां कंपनी इंटरनेशनल मार्केट के लिए स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। Mi Note 10 कंपनी के Mi CC9 Pro का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है, याद करा दें कि मंगलवार को चीनी मार्केट में मी सीसी9 प्रो को लॉन्च किया गया है। संभावना है कि Xiaomi आज इवेंट के दौरान Mi Note 10 Pro स्मार्टफोन को लेकर भी घोषणा कर सकती है। आइए अब आपको लॉन्च का समय और लाइव स्ट्रीमिंग, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Mi Note 10 Launch time, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

मी नोट 10 का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 4 बजे शुरू होगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Mi Note 10 की लाइव स्ट्रीमिंग Facebook और ट्विटर पर होगी। जैसा कि हमने आपको बताया कि इवेंट का आयोजन मैड्रिड में किया गया है।

यह भी पढ़ें-  Xiaomi का 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला Mi CC9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खासियतें
 

Mi Note 10 Specifications (उम्मीद)

मी नोट 10 हाल ही में लॉन्च हुए Mi CC9 Pro का ही एक अवतार हो सकता है। इसमें 6.47 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम होने की भी उम्मीद है। Mi CC9 Pro की तरह मी नोट 10 में भी पेंटा कैमरा सेटअप के साथ 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर हो सकता है।
Advertisement

इसके साथ 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का शॉर्ट टेलीफोटो लेंस, 50x डिजिटल ज़ूम वाला 8 मेगापिक्सल का लॉन्ग टेलीफोटो लेंस और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला मैक्रो कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
 

Mi Note 10 price (उम्मीद)

मी नोट 10 की कीमत क्या होगी फिलहाल इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है लेकिन चीन में लॉन्च हुए Mi CC9 Pro की कीमत को देखा जाए तो उम्मीद है कि Mi Note 10 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,000 रुपये हो सकती है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 31,000 रुपये के आसपास हो सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.