Xiaomi Redmi Note 2 की कीमत व स्पेसिफिकेशन का रिटेलर ने किया खुलासा

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 12 अगस्त 2015 17:28 IST
Xiaomi गुरुवार को चीन में एक लॉन्च इवेंट करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी अपने लेटेस्ट कस्टम रोम (ROM) MIUI 7 को लॉन्च करेगी। इसके साथ एक स्मार्टफोन भी पेश किया जाएगा। हाल ही में आई रिपोर्ट इस ओर इशारा कर रही हैं कि इवेंट में रेडमी नोट 2 (Redmi Note 2) फैबलेट पेश किया जाएगा। अब एक ऑनलाइन रिटेलर ने इस हैंडसेट को लॉन्च से पहले ही अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया, जिसके जरिए डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा हो गया।

(यह भी देखें: Xiaomi का 'मेड इन इंडिया' Redmi 2 Prime स्मार्टफोन 6,999 रुपये में)

Oppomart की लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 2 (Xiaomi Redmi Note 2) की कीमत $199 ( करीब 13,000 रुपये) होगी। हाल ही में चीन के एक और ऑनलाइन रिटेलर ने Redmi Note 2 के लॉन्च की ही पुष्टि की। वैसे एक रिपोर्ट तो Xiaomi के अपने ऑनलाइन स्टोर के स्क्रीनशॉट के आधार पर भी आई। इस रिपोर्ट के जरिए हैंडसेट की 32GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत का खुलासा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, 32GB वाले वर्ज़न की कीमत CNY 799 (करीब 8,211 रुपये) होगी। वैसे हमें आधिकारिक ऐलान के लिए कंपनी के लॉन्च इवेंट का इंतज़ार करना होगा।
 

 
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 2 में 5.5 इंच का 2.5D डिस्प्ले होगा। इस स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1080x1920 pixels है। डिवाइस कस्टम रोम MIUI 7 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है।

हैंडसेट में 64-bit MediaTek (MT6795) octa-core प्रोसेसर के साथ आएगा। 2GB के रैम (RAM) के साथ डिवाइस में ग्राफिक्स के लिए Adreno 405 GPU भी मौजूद होगा। यह डुअल माइक्रो-सिम कार्ड सपोर्ट वाला डिवाइस है।
Advertisement

स्मार्टफोन में कर्व्ड ग्लास बैककवर होगा। डिवाइस में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की बात कही जा रही है, जबकि इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। ऑनलाइन रिटेलर ने लिस्ट किया है कि हैंडसेट में 3600mAh की बैटरी है। इसके अलावा डिवाइस में ग्लोबल 4G LTE-FDD बैंड के लिए भी सपोर्ट मौजूद है। हालांकि, ऑनलाइन रिटेलर ने लिस्टिंग में Redmi Note 2 स्मार्टफोन की जगह Mi 4 की तस्वीर का इस्तेमाल किया है।

इस बीच Xiaomi इंडिया ने सोमवार को यह घोषणा की कि MIUI 7 को नई दिल्ली में 19 अगस्त को पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसे ग्लोबल इवेंट बताया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस इवेंट में अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 5 को पेश कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  2. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  3. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  6. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  10. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.