6GB रैम वाले Redmi Note 10 Pro की कीमत लॉन्च से पहले लीक, 4 मार्च को ग्लोबली होगा लॉन्च

टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि Redmi Note 10 Pro के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ग्लोबल मार्केट में $279 (लगभग 20,465 रुपये) होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 2 मार्च 2021 12:54 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 सीरीज़ में मिड-प्रीमियम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जाएगा
  • रेडमी नोट 10 प्रो में 5,050 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है
  • Redmi Note 10 Pro Max में 120 हर्ट्ज़ आईपीएस डिस्प्ले

Redmi Note 10 Pro Max में मिल सकता है 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Xiaomi Redmi Note 10 सीरीज़ को ग्लोबली 4 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे, वो होंगे Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कई लीक्स सामने आ चुकी है। वहीं लेटेस्ट लीक में रेडमी नोट 10 प्रो की कीमत सामने आई है। इसी टिप्सटर ने कुछ दिन पहले जानकारी दी थी कि रेडमी नोट 10 स्मार्टफोन फुल एचचडी+ एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा और इसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा।
 

टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि Redmi Note 10 Pro के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ग्लोबल मार्केट में $279 (लगभग 20,465 रुपये) होगी। इसी टिप्सटर ने कुछ दिनों पहले एक तस्वीर ट्वीट की थी, जिसमें कथित रूप से Redmi Note 10 का रिटेल बॉक्स देखा जा सकता है। इस रिटेल बॉक्स पर साफ देखा जा सकता है कि रेडमी नोट 10 स्मार्टफोन फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा। इसके अलावा, फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
Advertisement

हाल ही में Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी कि रेडमी नोट 10 सीरीज़ में 5 मेगापिक्सल का सुपर-मैक्रो लेंस और 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। Redmi India ने भी पिछले दिनों ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी थी कि रेडमी नोट 10 सीरीज़ में इस साल का सबसे बेस्ट मिड-प्रीमियम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जाएगा। खबरों की मानें, तो यह स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर हो सकता है, जिसे कंपनी मिड-प्रीमियम कह सकती है।
 

Redmi Note 10 series specifications (expected)

Redmi Note 10 मॉडल 6 जीबी रैम और 64 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ सकता है, जबकि Redmi Note 10 Pro में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 पर काम करेंगे। इसमें 4जी व 5जी कनेक्टिविटी विकल्प मिल सकते हैं। रेडमी नोट 10 प्रो में 5,050 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

Redmi Note 10 Pro Max में 120 हर्ट्ज़ आईपीएस डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। प्रो मैक्स वेरिएंट में 5,050 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। रेडमी नोट 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.