50MP डुअल कैमरा, Snapdragon 680 SoC के साथ Redmi 10C बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Redmi 10C की बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh की है जिसके साथ 10W चार्जिंग का सपोर्ट है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मार्च 2022 18:39 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 10C में 6.71 इंच की वॉटर ड्रॉप नॉच LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • स्मार्टफोन को Android 11 OS के साथ लॉन्च किया गया है।
  • रेडमी 10सी में प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है।

Redmi 10C स्मार्टफोन में 6.71 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi का Redmi 10C स्मार्टफोन नाइजीरिया में लॉन्च हो गया है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है और यह रेडमी 10 सीरीज (Redmi 10 Series) का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। फोन में डुअल कैमरा दिया गया है जिसे एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल में रखा गया है। इसी मॉड्यूल में फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। स्मार्टफोन को Android 11 OS के साथ लॉन्च किया गया है जिसके ऊपर MIUI 13 की स्किन दी गई है। फोन में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। पिछले साल कंपनी ने Redmi 9C को लॉन्च किया था। इसके सक्सेसर के रूप में अब Redmi 10C को लॉन्च किया गया है। 
 

Redmi 10C Price, availability

Xiaomi Redmi 10C की नाइजीरिया में कीमत NGN 78,000 (लगभग 14,500 रुपये) है। जिसमें इसका 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NGN 87,000 (लगभग 16,000 रुपये) है। फोन को ब्लू, ब्लैक और ग्रीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 
 

Redmi 10C Specifications

Redmi 10C स्मार्टफोन में 6.71 इंच की वॉटर ड्रॉप नॉच LCD डिस्प्ले दी गई है। रेडमी 10सी में प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का एक और कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 5 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ आता है। इसके प्रोसेसर के बारे में बात करें तो यह Qualcomm Snapdragon 680 SoC से लैस है जिसे 4 जीबी LPDDR4x RAM और 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन को Android 11 OS के साथ लॉन्च किया गया है जिसके ऊपर MIUI 13 की स्किन दी गई है। Xiaomi Redmi 10C की बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh की है जिसके साथ 10W चार्जिंग का सपोर्ट है। खबर है कि इस फोन को भारत में Redmi 10 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसकी लॉन्च डेट के बारे में कहा जा रहा है कि भारत में इस फोन को मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  2. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  4. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  5. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  6. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  8. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  9. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  10. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.