Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें

Xiaomi ने आज चीनी बाजार में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 सितंबर 2026 21:04 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi MIX Fold 4 में 7.58 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi MIX Fold 4 में 6000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी आती है।
  • Xiaomi MIX Fold 4 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Xiaomi MIX Fold 4 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने आज चीनी बाजार में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च कर दिया है। MIX Fold 4 के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 6000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है। यह फोन Deca Core Xiaomi XRING O3 TSMC 3nm प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Xiaomi MIX Fold 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi MIX Fold 4 Price

Xiaomi MIX Fold 4 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10999 yuan (लगभग ₹1,54,775), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11999 yuan (लगभग ₹1,68,850), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12999 yuan (लगभग ₹1,82,920), 16GB LPDDR6 + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14999 yuan (लगभग  ₹2,11,065) और 16GB LPDDR6+1TB स्टोरेज वेरिएंट सिरेमिक लिमिटेड एडिशन की कीमत 15999 yuan (लगभग ₹2,25,135) है। यह फोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री 10 सितंबर से चीनी बाजार में शुरू होगी।।

Xiaomi MIX Fold 4 Features & Specifications

Xiaomi MIX Fold 4 में 7.58 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1712 x 1168 पिक्सल, 1-120Hz LTPO रिफ्रेश रेट, DC डिमिंग और 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें फोल्डेबल फ्लैक्सिबल ग्लास (UTG) है। वहीं 5.38 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1712x1168 पिक्सल, 1-120Hz LTPO रिफ्रेश रेट, डीसी डिमिंग, 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ मिलता है। यह Xiaomi Dragon Crystal Glass 3.0 से लैस है। इसमें 4.35GHz Deca Core Xiaomi XRING O3 TSMC 3nm प्रोसेसर के साथ 4-core Xuanjie NPU है। इसमें 12GB/16GB LPPDDR5X LPDDR6 RAM और 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 4 पर काम करता है।  यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। इसमें 6000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी आती है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअर की बात करें तो MIX Fold 4 के रियर में f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का 3.5x पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साउंड सेटअप की बात करें तो इसें हाई रेज ऑडियो, ड्यूल 1115 स्पीकर और डॉल्बी एटम्स मिलता है। डाइमेंशन के मामले में फोल्ड होने पर इस फोन की चौड़ाई 117.8, लंबाई 83.6, मोटाई 10.68 मिमी और वजन 219 ग्राम है। वहीं अनफोल्ड होने पर चौड़ाई लंबाई 83.6 मिमी, चौड़ाई 163.8 और मोटाई 10.68 मिमी है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी, यूडब्ल्यूबी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 जेन 2 दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.