Xiaomi Mix Fold 3 फोल्डेबल फोन 2K AMOLED डिस्प्ले, 50MP क्वाड कैमरा के साथ 14 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

फोन की बैटरी के बारे में कहा गया है कि यह लगभग 1.5 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अगस्त 2023 11:24 IST
ख़ास बातें
  • कवर डिस्प्ले 6.5 इंच साइज में मिलने वाला है।
  • फोन को 16 जीबी रैम और 1TB स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है।
  • फोन के साथ 67W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है।

Xiaomi Mix Fold 3 को चीनी कंपनी घरेलू मार्केट में 14 अगस्त के दिन लॉन्च करने जा रही है।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Fold 3 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। डिवाइस के लॉन्च में केवल एक दिन का समय बचा है। चीनी कंपनी इसे घरेलू मार्केट में 14 अगस्त, सोमवार के दिन लॉन्च करने जा रही है। फोल्डेबल फोन के साथ कंपनी Redmi K60 Ultra भी पेश करने जा रही है, ऐसी खबर आ रही है। Xiaomi Mix Fold 3 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करें तो इस फोल्डेबल फोन के बारे काफी लीक्स सामने आ चुके हैं, जो इसके सभी स्पेसिफिकेशंस का एक अंदाजा दे देते हैं। तो चलिए जानते हैं, कैसा होने वाला है Xiaomi का फोल्डेबल डिवाइस Mix Fold 3 स्मार्टफोन।
 

Xiaomi Mix Fold 3 price (expected)

Xiaomi Mix Fold 3 की कीमत कंपनी की ओर से अभी तक अधिकारिक रूप से घोषित होना बाकी है। यह लॉन्च के दिन ही पता चल सकेगा। लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका प्राइस Mix Fold 2 के आसपास हो सकता है। जो कि 8,999 युआन (1,03,000 रुपये) से शुरू होता है। इसमें फोन का बेस 256 जीबी वेरिएंट आता है। कयास है कि Mix Fold 3 की शुरुआती कीमत भी इसी के आसपास हो सकती है। 
Advertisement
 

Xiaomi Mix Fold 3 Design

Xiaomi Mix Fold 3 के डिजाइन और बिल्ट के बारे में बात करें तो कंपनी ने इसे पतले से पतला रखने की कोशिश की है। Mix Fold 2 जहां सिर्फ 11mm मोटाई का था, Mix Fold 3 के लिए कहा गया है कि यह सिंगल डिस्प्ले के साथ सिर्फ 4.93mm मोटा होगा। जबकि फोल्ड करने के बाद इसकी मोटाई केवल 9.8mm बताई जा रही है। यह वाकई में बहुत पतले डाइमेंशन के साथ आने वाला है, ऐसी खबर है। Xiaomi Mix Fold 3 का कैमरा डिजाइन भी हटकर है। इसमें चार अलग-अलग कैमरा रिंग देखने को मिलेंगी, जिससे कि इसका डिजाइन काफी खूबसूरत और इनोवेटिव लगने वाला है। फोन के साइड्स फ्लैट बताए जा रहे हैं। 

फोन में 8.02 इंच फोल्डेबल AMOLED पैनल देखने को मिल सकता है
Photo Credit: X/@yabhishekhd

फोन का हिंज पहले ज्यादा उपयोगी होने वाला है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फोन को 45 डिग्री से 135 डिग्री के बीच कहीं भी होल्ड किया जा सकता है। यह काफी टिकाऊ डिवाइस बनकर आने वाला है। TÜV Rheinland टेस्टेड डिवाइस के लिए कहा गया है यह 5 लाख बार फोल्ड करके देखा गया है। 
 

Xiaomi Mix Fold 3 Specifications

Xiaomi Mix Fold 3 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 8.02 इंच फोल्डेबल AMOLED पैनल दिया गया है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स की बताई गई है। कवर डिस्प्ले 6.5 इंच साइज में मिलने वाला है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन है। फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस होकर आएगा, ऐसा कहा गया है। इसे 16 जीबी रैम और 1TB स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। 
Advertisement

फोन की बैटरी के बारे में कहा गया है कि यह लगभग 1.5 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकता है। पिछले मॉडल से यह 52 प्रतिशत ज्यादा लम्बा बैटरी बैकअप दे सकेगा। फोन के साथ 67W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो यह कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन बनने जा रहा है जिसमें 4 कैमरा दिए गए हैं। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जो कि Leica ब्रैंडिंग के साथ आने वाला है। अन्य सपोर्टिव लेंस कितने मेगापिक्सल के होंगे, इसके बारे में अभी तक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। बहरहाल, अब फोन के लॉन्च में कुछ ही घंटों का समय बचा है। जल्द ही इसकी सभी खूबियां सामने होंगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.02 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

2160x1914 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  3. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  3. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  4. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  5. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  6. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  7. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  8. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  9. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  10. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.