Xiaomi Mix Flip 2 होगा दूसरी तिमाही में पेश, मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

Xiaomi ने बीते साल Xiaomi Mix Flip के साथ फ्लिप फोन बाजार में एंट्री की थी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 फरवरी 2025 14:51 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi बीते साल Xiaomi Mix Flip के साथ फ्लिप फोन बाजार में आया था।
  • Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi Mix Flip 2 पर काम कर रहा है।
  • Xiaomi Mix Flip 2 कई अपग्रेड के साथ आने की उम्मीद है।

Xiaomi Mix Flip में 4780mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने बीते साल Xiaomi Mix Flip के साथ फ्लिप फोन बाजार में एंट्री की थी। रिपोर्ट्स से पता चला है कि ब्रांड अपने अपग्रेड मॉडल पर काम कर रहा है। डिजिटल चैट स्टेशन की एक नई लीक ने इसके स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च समय सीमा की जानकारी दी है। यहां हम आपको Xiaomi Mix Flip 2 के बारे में बता रहे हैं।


Xiaomi Mix Flip 2 कब होगा लॉन्च


टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि Mix Flip 2 को 2025 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाना है जो कि अप्रैल और जून के बीच रखा गया है। हालांकि, अपने पिछले पैटर्न के हिसाब से यह ग्लोबल स्तर पर रिलीज होने की उम्मीद है।


Xiaomi Mix Flip 2 Specifications 


टिपस्टर के अनुसार, Xiaomi Mix Flip 2 कई अपग्रेड के साथ आने की उम्मीद है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिससे यह इस प्रोसेसर वाला पहला फ्लिप फोन बन जाएगा। डिजाइन के लिहाज से एक्सटरनल स्क्रीन में कुछ बदलावों के साथ अपने पिछले मॉडल जैसा बनाए रखने की उम्मीद है। इसके अलावा ब्रांड ने कथित तौर पर स्क्रीन क्रीज को कम करने पर फोकस किया है। यह पानी से बचाव के लिए IPX8 रेटिंग के साथ आने की संभावना है जो कि पुराने मिक्स फ्लिप की तुलना में एक बढ़ोतरी है। आगामी फोन कलर ऑप्शन समेत फीमेल ओरिएंटेड कस्टमाइजेशन के साथ आ सकता है।
Advertisement

बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो यह फोन 5,050mAh रेटेड वैल्यू बैटरी (5,100mAh) के साथ आ सकता है जो कि पिछले मॉडल से थोड़ी बड़ी है लेकिन पिछले लीक में दावा किया गया था कि इसमें 5,600mAh की बैटरी होगी। टिपस्टर ने यह भी खुलासा किया है कि Mix Flip 2 में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Mix Flip 2 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा, जो मौजूदा Mix Flip के टेलीफोटो लेंस की जगह लेगा। इसमें 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.85 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले होगी। अन्य फीचर्स एनएफसी, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसकी मोटाई 7.6 मिमी और वजन लगभग 190 ग्राम होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  3. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  6. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  7. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  8. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  10. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.