शाओमी एमआई प्रोटेक्ट इंश्योरेंस भारत में लॉन्च, कीमत 275 रुपये से शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 नवंबर 2015 18:23 IST
उम्मीद के मुताबिक, शाओमी ने अपने स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए एमआई प्रोटेक्ट इंश्योरेंस सर्विस की शुरुआत कर दी है। इस सर्विस का लाभ Mi.com वेबसाइट से खरीदे गए प्रोडक्ट के साथ उठाया जा सकता है।

नए एमआई प्रोटेक्ट प्लान के तहत एक्सिडेंटल और लिक्विड डैमेज को कवर किया जाएगा। कंपनी ने साफ कहा है कि एमआई प्रोटेक्ट प्लान को ऑनलाइन Mi.com से एमआई डिवाइस के साथ खरीदा जा सकता है। जिन लोगों के पास पहले से शाओमी के स्मार्टफोन या टैबलेट मौजूद हैं, वे इस प्लान को अलग से नहीं खरीद पाएंगे।

रेडमी 2 और रेडमी 2 प्राइम स्मार्टफोन के लिए एमआई प्रोटेक्ट प्लान 275 रुपये में उपलब्ध होगा। एमआई 4 16 जीबी, एमआई 4आई 16 जीबी और एमआई पैड के साथ इस प्लान लेने के लिए 499 रुपये ख़र्चना होगा। इसके अलावा एमआई प्रोटेक्ट के यूज़र को हैंडसेट रिपेयर करवाने के लिए फ्री पिक और ड्रॉप सर्विस भी मिलेगा। कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि यूज़र को एक्टिवेशन के एक साल के अंदर दूसरी सर्विंसग मुफ्त मिलेगी।

इसके अलावा एमआई प्रोटक्ट इंश्योरेंस सर्विस की मदद से यूज़र डिवाइस चोरी हो जाने पर सिम कार्ड दुनिया में कहीं से भी ब्लॉक करा पाएंगे। इस सर्विस में सिम के गलत इस्तेमाल पर 3,000 रुपये तक का कवर रहेगा।

डिवाइस डैमेज हो जाने की स्थिति में यूज़र को एमआई प्रोटेक्ट सर्विसेज का फ़ायदा उठाने के लिए 1800 407 333333/1800 1233330/8080 333333 पर कॉल करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
  2. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  2. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  3. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  4. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  5. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  6. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  7. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
  8. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  9. Redmi Note 17 कब होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  10. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.