2 डिस्‍प्‍ले, स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्लस प्रोसेसर के साथ आएगा Xiaomi Mi Mix Fold 2 स्‍मार्टफोन!

कहा गया है कि Xiaomi के दूसरे फोल्डेबल फोन में भी इंटरनल स्‍क्रीन पर बेहतरीन क्रीज मिलेगी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 मार्च 2022 09:29 IST
ख़ास बातें
  • दावा है कि नए फोल्डेबल फोन के इंटरनल डिस्‍प्‍ले में LTPO तकनीक होगी
  • Mi Mix Fold 2 की स्क्रीन में Mi Mix Fold की तुलना में पतली क्रीज होगी
  • इस फोल्‍डेबल फोन को 2022 यानी इस साल के मिड में लॉन्‍च किया जाएगा

फोन को बुक-स्टाइल का फोल्डिंग डिजाइन मिल सकता है, जैसा हमने Mi Mix Fold में देखा था।

ऐसा लगता है कि स्‍मार्टफोन मार्केट में अगला बड़ा मुकाबला फोल्‍डेबल फोन्‍स की कैटिगरी में होने वाला है। अहम जानकारी Xiaomi Mi Mix Fold 2 फोन को लेकर सामने आई है। एक जानेमाने टिपस्‍टर ने बताया है कि इस स्‍मार्टफोन में 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलेगा और इसके इंटरनल डिस्प्ले का साइज 8 इंच होगा। कहा गया है कि Xiaomi के दूसरे फोल्डेबल फोन में भी इंटरनल स्‍क्रीन पर बेहतरीन क्रीज मिलेगी। इस फोल्‍डेबल फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और डिजाइन से जुड़ी जानकारी भी लीक हुई है। फोन को बुक-स्टाइल का फोल्डिंग डिजाइन मिल सकता है, जैसा हमने Mi Mix Fold में देखा था। इसे स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्लस प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है।  

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन का दावा है कि Xiaomi के कथित Mi Mix Fold 2 स्मार्टफोन में आंखों के प्रोटेक्‍शन के लिए DC डिमिंग फीचर के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच और 8 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। इसके मुकाबले Mi Mix Fold के कवर डिस्प्ले में 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। टिपस्टर ने दावा किया कि नए फोल्डेबल फोन के इंटरनल डिस्‍प्‍ले में LTPO तकनीक मिलेगी और Mi Mix Fold की तुलना में इसकी क्रीज बहुत बेहतर होगी। अनुमान लगाया गया है कि Mi Mix Fold 2 की स्क्रीन में Mi Mix Fold की तुलना में पतली क्रीज होगी।
Advertisement

टिप्‍सटर ने यह भी बताया है कि Mi Mix Fold 2 फोल्‍डेबल फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्लस प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। मॉडल नंबर SM8475 वाले इस चिपसेट के बारे में कहा जाता है कि यह TSMC के 4nm मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्लेटफॉर्म पर आधारित है और कई इम्‍प्रूवमेंट पेश करता है। कहा जाता है कि इस फोल्‍डेबल फोन को 2022 यानी इस साल के मिड में लॉन्‍च किया जाएगा। 

ध्‍यान रखने वाली बात यह है कि Xiaomi ने Mi Mix Fold को इंडिया में लॉन्‍च नहीं किया है। Mi Mix Fold 2 को लेकर भी अभी यह नहीं बताया गया है कि यह फोल्‍ड फोन इंडिया में आएगा या नहीं। 
Advertisement

बात करें कंपनी के एक और फ्लैगशिप फोन की, तो ‘Xiaomi 12 Ultra' स्‍मार्टफोन मई में चीन में लॉन्‍च किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह पिछले साल आए ‘Mi 11 Ultra' स्‍मार्टफोन का कथित सक्‍सेसर होगा। Xiaomi 12 Ultra को कंपनी एक प्रीमियम स्‍मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर सकती है। यह Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X स्मार्टफोन्‍स को लीड करेगा, जिन्‍हें पिछले साल दिसंबर में चीन में अनवील किया गया था। कुछ  रिपोर्टों में यह बताया जा चुका है कि Xiaomi 12 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1+ प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो Xiaomi 12 Pro में दिए गए प्रोसेसर का अपग्रेडेड वर्जन है। अपकमिंग डिवाइस को 4,860mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग से पैक किया जा सकता है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.