Xiaomi Mi CC9e के कई स्पेसिफिकेशन लीक

Xiaomi Mi CC9e के आधिकारिक लॉन्च से पहले रैम/ स्टोरेज और कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी लीक हो गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 जून 2019 16:15 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi CC9e में 6 जीबी तक रैम हो सकता है
  • Mi CC9e के चार स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं
  • शाओमी मी सीसी9ई के कलर वेरिएंट के बारे में भी मिली जानकारी

Xiaomi Mi CC9e के कई स्पेसिफिकेशन लीक

Xiaomi Mi CC9e के आधिकारिक लॉन्च से पहले रैम/ स्टोरेज और कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी लीक हो गई है। शाओमी मी सीसी9ई के तीन कलर वेरिएंट हो सकते हो सकते हैं। Mi CC9e में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। याद करा दें कि, Xiaomi अगले महीने 2 जुलाई को चीन में इवेंट का आयोजन करने वाली है। इवेंट के दौरान Mi CC9 और Mi CC9e को लॉन्च किया जाना है। नए फोन युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए हैं जिनमें मेतू द्वारा कई कैमरा फीचर्स मिलेंगे। Mi CC9 का किफायती वेरिएंट हो सकता है Mi CC9e। हाल ही में Xiaomi Mi CC9 के डार्क ब्लू प्लानेट वेरिएंट की तस्वीर सामने आई थी।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi Mi CC9 के चार अलग-अलग वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 4 जीबी रै+ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। कुछ समय पहले ऐसा कहा जा रहा था कि इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी हो सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लू प्लानेट और नाइट प्रिंस कलर वेरिएंट हो सकते हैं।

Xiaomi के सीईओ ली जून ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनसे Mi CC9 के डार्क ब्लू प्लानेट वेरिएंट के बारे में पता चला है। यह कलर वेरिएंट इलेक्ट्रिक ब्लू और डार्क ब्लू बैकड्रॉप पर पर्पल ग्रेडिएंट का मिश्रण लगता है। Xiaomi ने भी हाल ही में पुष्टि की थी कि Mi CC9 के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
 

Mi CC9e कीमत (संभावित)

Xiaomi Mi CC9e की कीमत को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,100 रुपये) हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर, Mi CC9 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये) है।
 

Mi CC9e स्पेसिफिकेशन (संभावित)

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi Mi CC9e में 5.97-इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट का इस्तेमाल के साथ 8 जीबी तक रैम हो सकता है। स्मार्टफोन में 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स583 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर हो सकता है। इसके अलावा, Xiaomi ने दावा किया है कि Mi CC9e में जान फूंकने के लिए 3,700 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। उम्मीद है कि दो जुलाई से पहले Mi CC9 और Mi CC9e के फीचर्स को लेकर अन्य लीक भी सामने आ सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
  5. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  2. Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन!
  5. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  7. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  9. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.