Xiaomi Mi 4i स्मार्टफोन खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 14 जुलाई 2015 12:54 IST
शाओमी (Xiaomi) का एमआई 4आई (Mi 4i) स्मार्टफोन खरीदना अब पहले की तुलना में थोड़ा आसान हो गया है। अब इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। हैंडसेट को मंगलवार यानी 14 जुलाई से बिना रजिस्ट्रेशन के Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart), स्नैपडील (Snapdeal) और अमेजन (Amazon) से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी। नए सेल मॉडल के तहत शाओमी एमआई 4आई (Xiaomi Mi 4i) के हाल में लॉन्च किए गए ड्राक ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट भी उपलब्ध होंगे।

खबर लिखे जाने के वक्त यह स्मार्टफोन Mi.com और Flipkart पर बिना रजिस्ट्रेशन के उपलब्ध था। याद दिला दें कि Xiaomi ने Mi 4i स्मार्टफोन को इस साल अप्रैल में अपने ग्लोबल Mi प्रीमियर इवेंट में लॉन्च किया था। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन था, जिसे चीन के बाहर लॉन्च किया गया। इसकी कीमत 12,999 रुपये थी।

Xiaomi Mi 4i यूनीबॉडी पोलीकार्बोनेट बिल्ड वाला फोन है। इसमें मैटे फिनिश के साथ एंटी-ग्रीज कोटिंग है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ आता है और भारत में इस्तेमाल हो रहे LTE बैंड को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 pixels) लेमिनेटेड OGS Corning Concore IPS डिस्प्ले है। Mi 4i की पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) 441ppi है और इसमें सनलाइट डिस्प्ले फीचर है, जो ज्यादा रोशनी में डिस्प्ले की विजब्लिटी को मैनेज करता है।

स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम है और इसके ऊपर कंपनी के MIUI 6 स्किन का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

यह 6 भारतीय भाषाओं हिंदी, बंगाली, कन्नड़, तेलुगू, मलयालम और तमिल को भी सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 64-bit octa-core Snapdragon 615 प्रोसेसेर के साथ Adreno 405 GPU इंटिग्रेटेड है और इसके अलावा है 2GB का रैम (RAM)। स्मार्टफोन में डुअल टोन फ्लैश के साथ  f/2.0 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। हैंडसेट 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। Xiaomi Mi 4 की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे एक्सपेंड नहीं किया जा सकता। Mi 4i में 3120mAh की बैटरी है और इसमें क्विक चार्जिंग फीचर भी है। फोन की बैटरी एक घंटे में 40 फीसदी और 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.