Xiaomi Mi 10 की सेल का टीज़र अमेज़न ने किया जारी, Mi Box लॉन्च होना तय

Xiaomi Mi 10 की Amazon.in माइक्रोसाइट में फोन की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिलती है। इसमें पता चलता है कि फोन 108-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा,

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 मई 2020 13:39 IST
ख़ास बातें
  • 3D कर्व्ड डिस्प्ले से लैस होगा Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन
  • 108 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप है इसकी सबसे बड़ी खासियत
  • मी 10 के साथ Mi Box भी 8 मई को भारत में होगा लॉन्च

Xiaomi Mi 10 में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा

Mi 10 भारत में अमेज़न के जरिए बेचा जाएगा। ई-कॉमर्स दिग्गज ने नए Xiaomi फ्लैगशिप की उपलब्धता की पुष्टि करने के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट बनाई है। याद दिला दें कि शाओमी कल यानी 8 मई को भारत में एक ऑनलाइन इवेंट आयोजित करने वाली है, जिसमें Mi 10 5G के लॉन्च होने की संभावना है। Mi 10 5G के अलावा, शाओमी शुक्रवार को देश में Mi Box को भी लॉन्च कर रही है। Mi Box के लॉन्च की पुष्टि  Mi.com वेबसाइट पर एक वेबपेज के जरिए होती है।

अमेज़न द्वारा बनाई गई समर्पित माइक्रोसाइट से पता चलता है कि Xiaomi Mi 10 भारत में आधिकारिक लॉन्च के तुरंत बाद अमेज़न के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। बेशक, शाओमी इस स्मार्टफोन को Mi.com के जरिए भी बेचेगी। माइक्रोसाइट से यह भी पता चलता है कि मी 10 को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को भारत में मार्च में लॉन्च हुआ Mi Wireless Power Bank फ्री मिलेगा। इसकी देश में कीमत 2,499 रुपये है।

इसके अलावा Amazon.in पर बनाई गई माइक्रोसाइट में Mi 10 की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिलती है। इसमें पता चलता है कि फोन 108-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। माइक्रोसाइट का यह भी दावा है कि Xiaomi Mi 10 "दुनिया की सबसे तेज वायरलेस चार्जिंग" के साथ आएगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट होगा। आप स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 3D कर्व्ड ट्रूकॉलर ई3 एमोलेड डिस्प्ले की भी उम्मीद कर सकते हैं।
 

Mi 10 price in India (expected)

भारत में Mi 10 की कीमत अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने पहले बताया था कि डायरेक्ट आयात, हाल ही में GST बढ़ोतरी और रुपये में गिरावट जैसे फैक्टर्स के कारण इसकी भारत में कीमत चीन की कीमत के मुकाबले थोड़ी अलग होगी। अंदाज़े के लिए बता दें कि Mi 10 को चीन में 3,999 चीनी युआन (लगभग 42,800 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

 

Mi Box launch in India

Xiaomi ने यह भी पुष्टि की है कि Mi 10 के साथ शुक्रवार को भारत में मी बॉक्स भी लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने मी बॉक्स की स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा करने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक समर्पित वेबपेज बनाया है। बता दें कि Mi Box लाइनअप में कई अलग-अलग मॉडल हैं, लेकिन भारत में कंपनी Mi Box S का एक नया वेरिएंट लॉन्च कर सकती है, जो कई महीने पहले ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया था। वेबपेज से पता चलता है कि इसमें आपको Dolby Audio के साथ 4K सपोर्ट मिलेगा। Mi Box में क्रोमकास्ट सपोर्ट भी होगा और यह वॉयस रिमोट के साथ आएगा। मी बॉक्स आपके नॉर्मल टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलने का काम करता है।
 

भारत में मी बॉक्स की कीमत की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। हालांकि Mi Box S को यूएस में अक्टूबर 2018 में 59.99 डॉलर (लगभग 4,600 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.