Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!

Xiaomi 18 Fold में 6000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अगस्त 2026 16:59 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 18 Fold में 6000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है।
  • फोन एंड्रॉयड 17 के साथ आ सकता है जिस पर HyperOS 4 की स्किन मिल सकती है।

Xiaomi का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च से पहले ही लीक हो गया है।

Photo Credit: X/@ZionsAnvin

Xiaomi का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च से पहले ही लीक हो गया है। कंपनी का फोन रेड कलर में एक ऑनलाइन फोटो में सामने आया है। कथित तौर पर यह सीईओ ली-जून के हाथों में दिखाई दे रहा है। इसका नाम Xiaomi 18 Fold बताया जा रहा है। एक जाने माने टिप्स्टर ने इसकी इमेज भी शेयर की है जिसमें बरगंडी कलर का एक फोन दिख रहा है। साथ ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी लिस्ट किए गए हैं। आइए जानते हैं फोन के डिटेल्स। 

Xiaomi 18 Fold Leaked

Xiaomi 18 Fold कथित तौर पर लीक हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर @ZionsAnvin ने इसकी एक रियल लाइफ इमेज को पोस्ट किया है। एक हाथ में यह फोन दिख रहा है। टिप्स्टर की मानें तो यह फोन Xiaomi CEO ली जून के हाथ में है। फोन में बरगंडी कलर में दिख रहा है। इमेज देखने से ही पता चल रहा है कि यह एक फोल्डेबल फोन है। इसका नाम Xiaomi 18 Fold बताया गया है। 

Xiaomi CEO Lei Jun is seen holding an upcoming burgundy-coloured foldable phone.

This appears to be a wide foldable phone, the XIaomi 18 Fold (tentative name).

Rumored specs:
- 7.5 to 7.6-inch foldable screen
- New Xring O3 in-house chip
- ~6,000mAh battery
- Wireless… pic.twitter.com/QryvjyPMt1

— Anvin (@ZionsAnvin) August 23, 2026

Xiaomi 18 Fold कथित रूप से एक वाइड फोल्डेबल फोन है। जैसा कि हाल ही में Samsung Galaxy Z Fold8 लॉन्च हुआ है। टिप्स्टर ने इसके स्पेसिफिकेशंस भी लिस्ट किए हैं जो कि संभावित स्पेसिफिकेशंस कहे जा रहे हैं। फोन में 7.5 इंच से लेकर 7.6 इंच तक साइज वाला फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकता है। शाओमी फोल्डेबल फोन में Xring O3 का इस्तेमाल कर सकती है जो कि इसकी इन-हाउस चिप होने वाली है। 

Advertisement

Xiaomi 18 Fold में 6000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन में वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 17 के साथ आ सकता है जिस पर HyperOS 4 की स्किन देखने को मिल सकती है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। हालांकि ये सभी स्पेसिफिकेशंस अभी टिप्स्टर ने लीक किए हैं। कंपनी की ओर से ऐसी कोई पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। लेकिन इमेज बताती है कि कंपनी जल्द ही नए फोल्डेबल को मार्केट में ला सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.