50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

Xiaomi ने भारत में अपनी T सीरीज का पहला स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2026 12:44 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi 17T में 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन कैमरा है।
  • Xiaomi 17T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है।

Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने भारत में अपनी T सीरीज का पहला स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 67W हाइपरचार्ज का सपोर्ट करने वाली 6500mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में Leica 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो सिस्टम और 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। यहां हम आपको Xiaomi 17T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi 17T Price

Xiaomi 17T के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर्स के तहत 5000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीत 54,999 रुपये और 59,999 रुपये हो जाएगी। वहीं यह वॉयलेट, ब्लू, ओपन व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 30 जून से शाओमी की वेबसाइट, अमेजन और अन्य रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध है। 

Xiaomi 17T Features & Specifications

Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2756x1268 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB LPPDDR5X RAM के साथ 256GB / 512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 पर चलता है। कंपनी 4 ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच का वादा करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। 17T में 6500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 67W हाइपरचार्ज और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 17T के रियर में f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन कैमरा, f/3.0 अपर्चर, OIS सपोर्ट और 120x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस और एनएफसी मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 157.6 मिमी, चौड़ाई 75.2 मिमी, मोटाई 8.17 मिमी और वजन 200 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.