50MP कैमरा, 4880mAh बैटरी वाले Xiaomi 14 Pro ने बनाया बिक्री का रिकॉर्ड! 14 लाख से ज्‍यादा स्मार्टफोन बिके

Xiaomi 14 Pro sale : शाओमी ने 31 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच 14 लाख से ज्‍यादा Xiaomi 14 Pro स्‍मार्टफोन्‍स की सेल की है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 17:57 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 Pro ने बनाया बिक्री का रिकॉर्ड
  • 14 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स बिकीं इस फोन की
  • 31 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच हुई सेल

फोन में 6.73 इंच का 2.5D LTPO डिस्प्ले है। इसमें 2K रेजॉलूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड शाओमी (Xiaomi) दुनियाभर के मार्केट्स में अपनी डिवाइसेज को लॉन्‍च करता है। बीते महीने कंपनी ने लेटेस्‍ट फ्लैगशिप फोन Xiaomi 14 Pro को पेश किया था। वॉल स्ट्रीट इनसाइट्स के अनुसार, इस फोन ने बंपर सेल रिकॉर्ड की है। चीन में तो यह सबसे ज्‍यादा बिकने वाला एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन बन गया है।  शाओमी ने 31 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच 14 लाख से ज्‍यादा Xiaomi 14 Pro स्‍मार्टफोन्‍स की सेल की है। 

बात करें इस फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस की तो इसमें कंपनी का नया HyperOS दिया गया है। फोन में 6.73 इंच का  2.5D LTPO डिस्प्ले है। इसमें 2K रेजॉलूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में अबतक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। क्वालकॉम के नए प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। 

Xiaomi 14 Pro के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 56,500 रुपये), 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 5,499 (लगभग 62,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 5,999 (लगभग 68,200 रुपये) है। इस फोन को White, Rock Blue, Snow Mountain Pink और Classic Black कलर्स में लिया जा सकता है।

भारत में इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। याद रहे कि Xiaomi 13 Pro को भारत में 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ 79,999 रुपये में लॉन्‍च किया गया था। भारत में यह फोन अगले साल मार्च तक आ सकता है। 
Advertisement

अन्‍य खबरों की बात करें, तो कंपनी ने भारत में रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है। पिछले कुछ वर्षों से कंपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फोकस करती रही है। दक्षिण कोरिया की Samsung से पिछड़ने के बाद शाओमी स्मार्टफोन की अपनी सेल्स बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.