Xiaomi 13T Pro आएगा 1.5K डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 26 सिंतबर को! लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

सीरीज में 5000mAh की बैटरी कैपिसिटी दी जा सकती है। यह 120W तक फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 सितंबर 2023 11:37 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज में MediaTek Dimensity 8200-Ultra चिपसेट की बात सामने आई है।
  • साथ में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिल सकती है।
  • सीरीज में 5000mAh की बैटरी कैपिसिटी दी जा सकती है।

सीरीज में Leica 50MP मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: X/Paras Guglani

Xiaomi 13T सीरीज 26 सितंबर को लॉन्च होने जा रही है जिसमें Xiaomi 13T, और Xiaomi 13T Pro हैंडसेट्स कंपनी उतार सकती है। Xiaomi 13T Pro के बारे में कहा जा रहा है कि यह Redmi K60 Ultra का रिब्रांडेड वर्जन होगा, लेकिन स्पेसिफिकेशंस में फर्क होगा। Xiaomi 13T को सीरीज का अफॉर्डेबल मॉडल कहा जा रहा है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले Xiaomi 13T सीरीज के बारे में सबकुछ। 
 

Xiaomi 13T Design

डिजाइन के मामले में सीरीज का Xiaomi 13T Pro फोन कंपनी के ही Redmi K60 Ultra से प्रेरित बताया जा रहा है। इसमें आयताकार कैमरा मॉड्यूल होगा जिसमें तीन कैमरा सेंसर होंगे। साथ में LED फ्लैश भी बताया जा रहा है। फ्रेम मेटल का बताया जा रहा है। पावर, वॉल्यूम बटन राइट स्पाइन पर देखे जा सकते हैं। फोन ब्लैक और ग्रीन कलर्स में पेश हो सकता है, इसके अलावा एक ब्लू फिनिश भी पेश की जा सकती है। फोन की मोटाई 8.49mm और वजन 197 ग्राम हो सकता है। 
 

Xiaomi 13T Display Specifications

Xiaomi 13T के बेस मॉडल में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले आ सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्य़ूशन देखने को मिल सकता है। फोन में 144Hz तक रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन में 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ HDR10, HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट भी दिया जा सकता है। 
 

Xiaomi 13T Camera

सीरीज में Leica 50MP मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। जिसके साथ में 50 मेगापिक्सल का एक और कैमरा बताया गया है। यह टेलीफोटो लेंस होगा। तीसरे सेंसर के तौर पर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है। वीडियोग्राफी की बात करें तो इसमें 30fps पर 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग बताई गई है। 
 

Xiaomi 13T Processor

Xiaomi 13T सीरीज में MediaTek Dimensity 8200-Ultra चिपसेट की बात सामने आई है। यह एक ऑक्टाकोर चिपसेट होगा जो कि 4nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। जिसके साथ में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। 
 

Xiaomi 13T Battery

सीरीज में 5000mAh की बैटरी कैपिसिटी दी जा सकती है। यह 120W तक फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगा। वहीं कुछ लीक्स में कहा गया था कि फोन 67W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC आदि का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट होगा। डिवाइस Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड बताया गया है। साथ ही धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग भी देखने को मिल सकती है। फोन की कीमत 700 यूरो (लगभग 62 हजार रुपये) तक अनुमानित है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  3. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  4. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  5. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  9. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  10. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  11. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. JBL Live 780NC और 680NC हेडफोन स्पैटियल ऑडियो के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  7. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  8. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.