Xiaomi 13 सीरीज के प्राइस, डिजाइन, कलर वेरिएंट्स लीक! Snapdragon 8 Gen 2 के साथ 26 फरवरी को होगी लॉन्च

Xiaomi 13 सीरीज के साथ कंपनी खास फीचर की शुरुआत अपने स्मार्टफोन्स में करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 फरवरी 2023 10:12 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 13 Lite को कंपनी ब्लैक, पिंक और ब्लू में पेश कर सकती है।
  • सीरीज के स्मार्टफोन्स की प्राइसिंग के साथ रेंडर्स लीक हो गए हैं।
  • Xiaomi 13 Pro की कीमत EUR 1299 (लगभग 1,15,300) बताई गई है।

Xiaomi 13 सीरीज के साथ कंपनी खास फीचर की शुरुआत अपने स्मार्टफोन्स में करने जा रही है।

Photo Credit: Twitter/@Sudhanshu1414

Xiaomi 13 सीरीज ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रही है जिसके लिए 26 फरवरी का दिन निर्धारित है। वहीं, भारत में कंपनी इस दिन Xiaomi 13 Pro भी लॉन्च करने जा रही है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। यह क्वालकॉम का लेटेस्ट जेनरेशन का प्रोसेसर है। लेकिन सीरीज के लॉन्च से पहले इस लाइनअप के प्राइसिंग, डिजाइन, कलर वेरिएंट्स आदि डिटेल्स लीक हो गए हैं। 
 
Xiaomi 13 के लॉन्च से पहले सीरीज के स्मार्टफोन्स की प्राइसिंग के साथ रेंडर्स लीक हो गए हैं। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने सीरीज में शामिल Xiaomi 13 Lite, Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro के प्राइसिंग डिटेल्स को लीक किया है। टिप्स्टर ने इनके रेंडर्स को भी शेयर किया है। टिप्स्टर के मुताबिक सीरीज का बेस वेरिएंट EUR 999 (लगभग 88,700 रुपये) के साथ आ सकता है। वहीं, Xiaomi 13 Pro की कीमत EUR 1299 (लगभग 1,15,300) बताई गई है। Xiaomi 13 Lite को कंपनी EUR 499 (लगभग 44,000 रुपये) में पेश कर सकती है, ऐसा कहा गया है। 

Xiaomi 13 Pro के कलर वेरिएंट्स के बारे में यहां खुलासा किया गया है। यह फोन ब्लैक एंड व्हाइट कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं बेस मॉडल को ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट में पेश किया जा सकता है। Xiaomi 13 Lite को कंपनी ब्लैक, पिंक और ब्लू में पेश कर सकती है।  

Xiaomi 13 सीरीज के साथ कंपनी खास फीचर की शुरुआत अपने स्मार्टफोन्स में करने जा रही है। इस सीरीज के साथ कंपनी Leica ट्यून्ड कैमरा सेटअप प्रदान करने जा रही है। लीका के साथ कंपनी लम्बे समय के लिए भागीदारी की है। इससे पहले Xiaomi 12S Ultra के लिए दोनों कंपनियों ने साथ काम किया था। पिछले साल कंपनी के लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स में से Xiaomi 12S Ultra ही ऐसा फोन था जिसमें लीका ब्रैंडेड कैमरा दिया गया था। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Versatile camera setup with impressive features
  • Top-notch display
  • Powerful performance
  • Good battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • On the heavier side
  • No official IP rating in India
  • Software support not as competitive as rivals
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4820 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.