200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ Xiaomi 12T, Xiaomi 12T Pro स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Xiaomi 12T सीरीज : Xiaomi 12T Pro तीन स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। शुरुआती 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल 749 यूरो (लगभग 60,500 रुपये) की शुरुआती कीमत पर मिलेगा।

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2022 14:33 IST
ख़ास बातें
  • दावा किया है कि दोनों स्मार्टफोन्स 19 मिनट में फुल चार्ज हो जाते हैं
  • 13 अक्टूबर से इन्‍हें बिक्री के लिए लाया जाएगा
  • इनमें 6.67 इंच का क्रिस्टलरेस AMOLED डिस्प्ले मिलता है

Xiaomi 12T सीरीज : Xiaomi 12T Pro में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 200 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है।

Xiaomi 12T सीरीज को ग्‍लोबल मार्केट्स में पेश कर दिया गया है। इसके तहत कंपनी ने Xiaomi 12T Pro और Xiaomi 12T स्‍मार्टफोन्‍स को अनवील किया है। Xiaomi 12T सीरीज प्रो-ग्रेड कैमरों के साथ आती है। दोनों स्मार्टफोन में 6.67 इंच का क्रिस्टलरेस (CrystalRes) एमोलेड डिस्प्ले है। इन फोन्‍स में 5,000mAh की बैटरी है, जो 120W हाइपरचार्ज टेक्‍नॉलजी से लैस है। Xiaomi 12T एक ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ आता है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, Xiaomi 12T Pro में 200 मेगापिक्सल का इमेजिंग सिस्टम मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि दोनों स्मार्टफोन्स 19 मिनट में फुल चार्ज हो जाते हैं और 13.5 घंटे तक स्क्रीन टाइम ऑफर करते हैं।
 

Xiaomi 12T और Xiaomi 12T Pro के प्राइस और उपलब्‍धता 

Xiaomi 12T और Xiaomi 12T Pro को कंपनी के ऑफ‍िशियल चैनल्‍स के जरिए 13 अक्टूबर से बिक्री के लिए लाया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन तीन कलर वैरिएंट- ब्लैक, ब्लू और सिल्वर में आएंगे।

Xiaomi 12T Pro तीन स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। शुरुआती 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल 749 यूरो (लगभग 60,500 रुपये) की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। इस फोन को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट और 12GB रैम + 256GB ऑप्‍शन में भी लिया जा सकेगा। 

वहीं, Xiaomi 12T सिर्फ दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 599 यूरापे (लगभग 48,800 रुपये) होगी। कंपनी 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल भी ऑफर करेगी। 
 

Xiaomi 12T के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Xiaomi 12T स्‍मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100-अल्ट्रा SoC से लैस है। फोन में ट्रिपल कैमरा यूनिट है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। Xiaomi 12T में 5000mAh की बैटरी है, जो 19 मिनट की चार्जिंग में 13.5 घंटे का स्क्रीन टाइम देने का दावा करती है। फोन में 6.67 इंच का क्रिस्टलरेस AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
 

Xiaomi 12T Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Xiaomi 12T Pro में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 200 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है। यह स्मार्टफोन फुल रेजॉलूशन में 8K वीडियो को सपोर्ट करता है। दोनों ही फोन MIUI 13 की लेयर वाले एंड्रॉयड 12 पर चलते हैं।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  2. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  3. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.