Xiaomi 12T Pro के 200MP सेंसर के साथ Redmi Pad के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक!

Redmi Pad 4G को 3C वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इसमें 11.2 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 2 सितंबर 2022 18:25 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12T Pro को ग्रे कलर में लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा अनुमान है
  • Redmi Pad 4G को 3C वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है
  • इसमें 11.2 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिल सकता है

Xiaomi 12T Pro में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 120W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है।

Xiaomi 12T Pro स्मार्टफोन को लेकर एक और लीक सामने आया है। इसके अलावा Redmi Pad की जानकारी भी ऑनलाइन लीक हुई है। एक टिप्स्टर ने कुछ इमेज शेयर की हैं जिसमें फोन के बारे में जानकारी मिलती है। टिप्स्टर का कहना है कि Xiaomi 12T Pro 200MP कैमरा वाला फोन होगा। वहीं, Redmi Pad में 8 मेगापिक्सल कैमरा देखने को मिल सकता है। दोनों ही डिवाइसेज को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। 

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने Xiaomi 12T Pro और Redmi Pad की इमेज शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि फोन में आयताकार मॉड्यूल में ट्रिपल कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं, Redmi Pad में एक सिंगल कैमरा दिखाया गया है जिसके साथ फ्लैश नहीं दिख रहा है। Xiaomi 12T Pro के कलर वेरिएंट के बारे में टिप्स्टर ने कहा है कि यह ग्रे कलर में लॉन्च होगा जबकि रेडमी पैड को सिल्वर कलर में लॉन्च किया जा सकता है। 

टिप्स्टर ने इन दोनों डिवाइसेज के बारे में और अधिक जानकारी तो नहीं दी लेकिन कहा है कि Redmi Pad में 8 मेगापिक्सल का एक ही कैमरा देखने को मिलेगा। जबकि Xiaomi 12T Pro में 200MP का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके कैमरा के बारे में इससे पहले भी ऐसे ही लीक्स सामने आ चुके हैं। 

अगर अफवाहों की मानें तो Xiaomi 12T Pro को Redmi K50S Pro का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 120W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। इसकी NBTC लिस्टिंग में पता चलता है कि यह 5G और 4G LTE, दोनों ही कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा, इसमें डुअल सिम और NFC सपोर्ट भी होने की बात कही गई है। 
Advertisement

इस बीच Redmi Pad 4G को 3C वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इसमें 11.2 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह पैड MediaTek Helio G99 SoC से लैस हो सकता है जिसकी बैटरी कैपिसिटी 7,800mAh की बताई गई है। इसके साथ में 22.5W फास्ट चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  2. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  4. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  5. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  6. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  7. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  10. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.