108MP कैमरा और Snapdragon 778G प्रोसेसर से लैस होगा Xiaomi 12 Lite 5G! लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन और फोटो

प्रोसेसर की बात करें तो Xiaomi 12 Lite 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 778G SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2022 11:29 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 Lite 5G में 6.55 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Xiaomi 12 Lite 5G में 108 मेगापिक्सल रियर कैमरा होगा।
  • शाओमी, Xiaomi 12 Lite 5G पर काम कर रही है।

Xiaomi 12 Lite 5G में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Photo Credit: Twitter/@yabhishekhd

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi को लेकर अफवाह है कि यह Xiaomi 12 Lite 5G पर काम कर रही है और इसके स्पेसिफिकेशन हाल ही में लीक हुए थे। साल 2021 के आखिर में Xiaomi ने चीन में अपनी Xiaomi 12 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें Xiaomi 12, 12 Pro और 12X शामिल थे। 
 

108 मेगापिक्सल का कैमरा


Advertisement
टिपस्टर अभिषेक यादव ने अब Weibo के सोर्स का हवाला देते हुए Xiaomi 12 Lite 5G की कथित लाइव फोटो का दिखाया है। इन फोटो के हिसाब से स्मार्टफोन में रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल पर एक एलईडी फ्लैश के साथ एक बड़ा प्राइमेरी कैमरा और दो छोटे कैमरे दिए गए हैं। डिवाइस में कैमरा मॉड्यूल पर भी 108 मेगापिक्सल लिखा हुआ है, जिससे पता चलता है कि इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा होगा। स्मार्टफोन की साइड फ्लैट हैं यह Xiaomi 12 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन जैसा थोड़ा मोटा नजर आता है। फ्रंट की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में एक फ्लैट स्क्रीन दी गई है, जिसमें स्लिम बेजेल्स भी दिए गए हैं। स्क्रीन में फ्रंट कैमरे के लिए एक बड़ा पंच-होल भी दिया गया है।
 
 

Xiaomi 12 Lite 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


Advertisement
हालिया लीक के मुताबिक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi 12 Lite 5G में 6.55 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 778G SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है।

जैसा कि FCC सर्टिफिकेशन से साफ होता है कि स्मार्टफोन तीन कॉन्फिगरेशन 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आ सकता है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। अन्य स्पेसिफिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एनएफसी,  ब्लूटूथ, हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, 5G बैंड के लिए सपोर्ट होगा।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड v11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  4. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  6. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  7. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  8. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  9. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  10. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.