28 दिसंबर को लॉन्‍च हो सकते हैं Xiaomi 12, 12X और 12 Pro

Xiaomi 12 Pro कंपनी के Xiaomi Mi 11 5G स्‍मार्टफोन की तुलना में छोटी डिवाइस होगी। राउंडेड कॉर्नर्स के साथ इसमें 6.67 इंच का पंच होल AMOLED पैनल दिया जा सकता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2021 10:59 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 प्रो और शाओमी 12 में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर हो सकता है
  • 12X में स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट दिया जा सकता है
  • Xiaomi 12, 100W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है

Xiaomi 12 और Xiaomi 12X के भी कर्व्ड एज डिजाइन वाले AMOLED पैनल के साथ आने का अनुमान है।

क्‍या शाओमी अपने एक लॉन्‍च के करीब आ गई है। ऐसी खबरें हैं कि कंपनी 28 दिसंबर को Xiaomi 12 स्मार्टफोन सीरीज का ऐलान करने के लिए एक लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी। अफवाहें हैं कि इस इवेंट में Xiaomi 12 के दो  मॉडल पेश किए जाएंगे। हालांकि, डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से शेयर की गई ताजा डिटेल से पता चलता है कि कंपनी Xiaomi 12, Xiaomi 12X और Xiaomi 12 Pro हैंडसेट लॉन्च कर सकती है। वैसे शाओमी की तरफ से इस बारे में कोई ऑफ‍िशियल इन्‍फर्मेशन नहीं दी गई है। 

टिपस्टर के अनुसार, छोटे मॉडल नंबर वाले Xiaomi फोन जैसे- L3A, L3 और L2 एकसाथ डेब्यू कर सकते हैं। इन डिवाइसेज को Xiaomi 12X, Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro जैसे नामों से मार्केट में उतारा जा सकता है। गिजमोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi 12 Pro कंपनी के Xiaomi Mi 11 5G स्‍मार्टफोन की तुलना में छोटी डिवाइस होगी। राउंडेड कॉर्नर्स के साथ इसमें 6.67 इंच का पंच होल AMOLED पैनल दिया जा सकता है। प्रो मॉडल के स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर से लैस होने की उम्‍मीद है, जिसका ऐलान कुछ वक्‍त पहले ही क्‍वॉलकॉम ने किया है। फोन की बाकी डिटेल्‍स के बारे में अभी जानकारी नहीं है। 

Xiaomi 12 और Xiaomi 12X के भी कर्व्ड एज डिजाइन वाले AMOLED पैनल के साथ आने का अनुमान है। दोनों फोन में 6.28 इंच का फुल एचडी+ रेजॉलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।Xiaomi 12 में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर हो सकता है, जबकि 12X में स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट दिया जा सकता है। शाओमी 12 की बैटरी के बारे में अभी डिटेल नहीं है। वहीं, शाओमी 12X में 5000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग और 33W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Xiaomi 12, 100W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

Xiaomi 12 और 12X में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। शाओमी 12X में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होने की उम्मीद है। Xiaomi 12, 12X और 12 Pro के MIUI 13 पर बेस्‍ड Android 11 या 12 के साथ प्री-इंस्टॉल्ड आने की उम्‍मीद है। हालांकि ये अनुमान गलत भी हो सकते हैं, इसलिए कंपनी की ओर से आध‍िकारिक जानकारी मिलने का इंतजार करना चाहिए।
Advertisement

 

Advertisement
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.