Xiaomi 11T Pro 12GB RAM तक के 3 वेरिएंट में भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

Xiaomi 11T Pro को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। फोन का जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2021 09:50 IST
ख़ास बातें
  • भारत में फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
  • फोन की कीमत भारतीय बाजार में भी यूरोपीय रेंज में होने की संभावना है।
  • Xiaomi की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Xiaomi 11T Pro यूरोपीय मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है।

Xiaomi 11T Pro को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। फोन का जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं। इसे कुछ महीने पहले Xiaomi 11T के साथ यूरोप में पेश किया गया था। प्रो मॉडल को अब ब्लूटूथ SIG पर मॉडल नंबर 2107113 के साथ देखा गया है। पिछली रिपोर्टों से पता चलता है कि Xiaomi 11T Pro कथित तौर पर भारत में 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने ट्वीट कर Xiaomi 11T Pro की ब्लूटूथ SIG स्पॉटिंग की है। फोन को मॉडल नंबर 2107113I, 2107113R और 2107113G के साथ स्पॉट किया गया था। मॉडल नंबर जो 'I' के साथ समाप्त होता है, भारतीय वेरिएंट होने की संभावना है, जो जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने का संकेत भी माना जा रहा है। वहीं Xiaomi की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Advertisement

यूरोप में Xiaomi 11T Pro की कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए EUR 649 (लगभग 56,400 रुपये), 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए EUR 699 (लगभग 60,700 रुपये) और 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए EUR 749 (लगभग 65,000 रुपये) है। फोन की कीमत भारतीय बाजार में भी इसी रेंज में होने की संभावना है।
 

Xiaomi 11T Pro specifications

यदि भारतीय मॉडल यूरोपीय मॉडल के समान है तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच फ्लैट 10बिट AMOLED ट्रू-कलर डिस्प्ले होगा। Xiaomi 11T Pro में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC है, जो 12GB तक रैम के साथ है। स्टोरेज के लिए यह 256GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज लिए हुए है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो Xiaomi 11T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड शूटर और एक टेली मैक्रो शूटर शामिल है। Xiaomi 11T Pro फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर के साथ आता है
Xiaomi 11T Pro में 5,000mAh की बैटरी है जो 120W Xiaomi HyperCharge फास्ट चार्जिंग (सपोर्टेड चार्जर बॉक्स में है) को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/ A-GPS, NFC, IR ब्लास्टर शामिल हैं। एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display with Dolby Vision support
  • Clear stereo speakers
  • Excellent performance
  • Good camera performance for stills and video
  • Useful macro camera
  • 120W charger
  • Bad
  • Ultra-wide-angle camera is not up to the mark
  • Lacks an IP Rating
  • Comes with lots of preloaded apps
  • Average low-light selfie camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.