Samsung Galaxy M31 से कितना अलग है Samsung Galaxy M31 Prime

आपकी सहूलियत को देखते हुए हमने कीमत व स्पेसिफिकेशन के आधार पर हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy M31 Prime स्मार्टफोन की तुलना इसके पिछले वर्ज़न Samsung Galaxy M31 से की है, ताकि आप आसानी से समझ पाएं कि दोनों फोन में आखिर अंतर क्या है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2020 17:51 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31 Prime के काफी स्पेसिफिकेशन Galaxy M31 जैसे हैं
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31 प्राइम को सिंगल कॉन्फिग्रेशन में किया गया है पेश
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31 में मौजूद है तीन कॉन्फिग्रेशन

Samsung Galaxy M31 Prime vs Samsung Galaxy M31

Samsung Galaxy M31 Prime स्मार्टफोन को आज 14 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी सेल Amazon के Great Indian Festival 2020 के पहले दिन यानी 17 अक्टूबर से शुरू होगी। खूबियों की बात करें, तो Samsung का यह लेटेस्ट स्मार्ट 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता, ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर और 6,000 एमएएच बैटरी क्षमता के साथ आता है। गैलेक्सी एम31 प्राइम को सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें खरीद के लिए तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। गैलेक्सी एम31 प्राइम के स्पेसिफिकेशन रेगुलर Samsung Galaxy M31 जैसे ही हैं, जो कि भारत में फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। तो ऐसे में वो कौन-सी बाते हैं, जो इन दोनों ही सैमसंग फोन को एक-दूसरे से अलग बनाती है, इस सवाल का जवाब आपको हमारे इस लेख में मिलेगा।

आपकी सहूलियत को देखते हुए हमने कीमत व स्पेसिफिकेशन के आधार पर हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy M31 Prime स्मार्टफोन की तुलना इसके पिछले वर्ज़न Samsung Galaxy M31 से की है, ताकि आप आसानी से समझ पाएं कि दोनों फोन में आखिर अंतर क्या है।
 

Samsung Galaxy M31 Prime vs Samsung Galaxy M31: Price

जैसे कि हमने बताया कंपनी ने Samsung Galaxy M31 Prime के केवल सिंगल 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन पेश किया है, जिसकी कीमत 16,499 रुपये है। यह तीन रंग विकल्पों में आता है - ओशियन ब्लू, स्पेस ब्लैक और आइसबर्ग ब्लू। वहीं, दूसरी ओर Samsung Galaxy M31 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये। सैमसंग गैलेक्सी एम31 हैंडसेट केवल दो कलर ऑप्शन के साथ आता है, जो हैं- ओसियन ब्लू और स्पेस ब्लैक।
 

Samsung Galaxy M31 Prime vs Samsung Galaxy M31: Specifications

सैमसंग गैलेक्सी एम31 प्राइम में मूल गैलेक्सी एम31 के समान स्पेसिफिकेशन हैं। दोनों ही फोन डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम31 प्राइम एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर काम करते हैं। दोनों ही फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू डिस्प्ले दिया गया है। दोनों का ही सुपर एमोलेड पैनल है और इनका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। यहां तक कि दोनों ही फोन का प्रोसेसर भी एक जैसा ही है यह दोनों फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनस 9611 प्रोसेसर से लैस हैं, हालांकि गैलेक्सी एम31 में 8 जीबी तक रैम मौजूद है वहीं प्राइम में केवल 6 जीबी रैम है।

सैमसंग गैलेक्सी एम31 प्राइम और सैमसंग गैलेक्सी एम31 दोनों ही चार रियर कैमरों वाले स्मार्टफोन हैं, जिनमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यहां Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इनहांस्ड बोकेह इफेक्ट के लिए लाइव फोकस फीचर भी दिया गया है। Samsung ने नाइट मोड, सुपर स्टेडी मोड और सुपर स्लो मो जैसे फीचर भी दिए गए हैं। इसके अलावा दोनों ही स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम हैं।
Advertisement

हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी एम31 फोन में 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज है, वहीं लेटेस्ट स्मार्टफोन केवल 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisement

इसके अलावा दोनों ही Samsung फोन 6,000 एमएएच की बैटरी से लैस हैं, जिनमें 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट मौजूद है।

जैसे कि हमने बताया था दोनों ही फोन के स्पेसिफिकेशन काफी हद तक एक जैसे हों, लेकिन प्राइम एडिशन के साथ ग्राहकों को 3 महीने तक की कॉम्पलिमेंट्री Amazon Prime सदस्यता प्राप्त होगी।
Advertisement
 
 
 
सैमसंग गैलेक्सी M31 प्राइम बनाम सैमसंग गैलेक्सी एम31

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर
सैमसंग एक्सीनॉस 9611सैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
6000 एमएएच6000 एमएएच
ओएस
Androidएंड्रॉ़यड 10
डिस्प्ले
-6.40 इंच
रिज़ॉल्यूशन
-1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
-6.40
रिज़ॉल्यूशन
-1080x2340 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
-19.5:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
सैमसंग एक्सीनॉस 9611सैमसंग एक्सीनॉस 9611
रैम
6 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512512
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4)64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर फ्लैश
एलईडीहां
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल32-मेगापिक्सल (f/2.0)
रियर ऑटोफोकस
-हां

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
-One UI 2.0

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
-802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  2. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  5. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  7. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  10. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.