अपना पुराना फोन बेचना है? यहां पा सकते हैं बेहतरीन ऑफर

विज्ञापन
Mir Rafae, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2015 17:45 IST
पुराने फोन या फिर किसी अन्य पुराने गैजेट को बेचना बेहद ही मुश्किल काम है। क्योंकि आपके लिए अपने डिवाइस की कीमत का अनुमान लगाना मुश्किल होता है। आपके पास एक्सचेंज ऑफर का विकल्प है, लेकिन ज्यादातर मौकों पर आपको अपने गैजेट्स की सही कीमत नहीं मिलती। खासकर फोन के मामले में।

ज्यादातर ऑनलाइन क्लासिफाइड वेबसाइट आपको प्रोडक्ट का विज्ञापन तो करने देते हैं लेकिन आपको हैंडसेट की सही कीमत की जानकारी मिल पाती। इसके अलावा हैंडसेट को खरीददार तक पहुंचाना और फिर पेमेंट की झंझट। यहां पर Atterobay.com और रीग्लोब का कैशिफाय ऐप कारगार साबित होते हैं।
Advertisement

आपको ऑनलाइन विज्ञापन देने की ज़रूरत नहीं है, या फिर इच्छुक खरीददार को खोजने की। एटरोबे की वेबसाइट पर लॉग इन करें और अपना फोन बेच डालें। बस लिंक पर क्लिक करते रहें और आप अपना फोन आसानी से खोज लेंगे, या फिर उसे आसानी से सर्च कर सकते हैं।

इसके बाद आपको अपने डिवाइस के बारे में कुछ सवालों का जवाब देना होगा- वह कितना पुराना है, उसकी स्थिति क्या है, बस इतना ही। इस वेबसाइट ने 6 महीने पुराने मोटोरोला मोटो टर्बो के लिए 18,899 रुपये का ऑफर दिया। एक बार डिटेल कंफर्म करने के बाद कंपनी आपको प्रोटेक्टिव पैकेजिंग भेजती है और फिर आपके घर से फोन पिकअप कर लेती है।
Advertisement
 


फोन को रुड़की के एक प्लांट ले जाया जाता है जहां पर इसे जांचा-परखा जाता है। फिर इसकी कीमत तय की जाती है। अब कंपनी आपसे संपर्क साधेगी और आखिरी ऑफर देगी। अगर आप ऑफर से संतुष्ट हैं तो कंपनी आपकी सुविधा के अनुसार या तो चेक भेजेगी या फिर पैसे को ऑनलाइन ट्रांसफर करेगी।

Advertisement
कंपनी का कहना है कि यह प्रक्रिया बेहद ही आसान है और इसमें 2-3 दिन का वक्त लगता है। लेकिन बिना पैसे लिए हुए अपने फोन को कंपनी के पास भेज देना आपको खटक सकता है। इसके अलावा आप अपने फोन की स्थिति को लेकर कितने ईमानदार हैं, यह भी बेहद अहम है। हो सकता है कि आपके लिए फोन की कोई खामी बहुत लगे, लेकिन कंपनी उसे बड़ा मान सकती है।

रीग्लोब का कैशीफाय ऐप इसी समस्या को दूर करने की कोशिश करता है। यह एक ऐप है जिसकी मदद से आप इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम बेच पाएंगे। इस फ्लेटफॉर्म पर लैपटॉप से लेकर गेमिंग कंसोल और वाशिंग मशीन तक बेचे जा सकते हैं। ऐप की मदद से ही आप अपने डिवाइस से जुड़े सवालों का जवाब दे सकते हैं और यह सुनिश्चित कर लें कि डिवाइस को बेचने से पहले उसका वो फ़ीचर काम कर रहा है।
Advertisement

यह ऐप डिवाइस की बिक्री की प्रक्रिया को आसान बनाता है। यह ब्रांड और आपके फोन के मॉडल नंबर की पहचान रीग्लोब के लिए करता है। ताकि बाद में असमंजस की स्थिति ना पैदा हो। इसके बाद यह जांच करता है कि आपके हैंडसेट का ब्लूटूथ, बैटरी, वाई-फाई और जीपीएस फ़ीचर सही काम कर रहा है या नहीं। यह सब अपने आप हो जाता है। इसके बाद कुछ टेस्ट होते हैं जिसमें आपकी ज़रूरत पड़ेगी, जैसे कि वॉल्यूम और पावर बटन दबाना ताकि यह पता चल सके कि आपका इनपुट हैंडसेट को मिल रहा है। इसके बाद माइक्रोफोन की जांच के लिए आपको अपने फोन पर बात करनी होगी।
Advertisement
 

आपके स्पीकर पर एक आवाज आएगी, फिर आपसे पूछा जाएगा कि आपने उसे सुना या नहीं। इसके बाद टच रिस्पॉन्स को परखा जाएगा। ऐप आपके कैमरे की जांच करेगा और स्क्रीन पर डेड हो गए पिक्सल की भी। आपको अपने फोन की उम्र के बारे में बताना होगा और बिल, चार्ज़र व अन्य एक्सेसरी की उपलब्धता के बारे में भी।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप कैशीफाय बटन पर टैप कर सकते हैं और अपना मोबाइल नंबर फीड करके रीग्लोब से फोन पिकअप के लिए कॉल अरेंज कर सकते हैं। इस ऐप की खासियत यह है कि कंपनी आसानी से आपके स्मार्टफोन की जांच कर लेती है और इसके लिए डिवाइस को किसी सेंटर पर भी नहीं भेजना पड़ता। इसका मतलब है कि हैंडसेट के पिकअप के वक्त ही आपको उसकी कीमत मिल जाएगी। एजेंट को बस आपके ऐप के रिपोर्ट की पुष्टि करनी है और साथ में फोन के फ़िजिकल कंडीशन की व एक्सेसरी की मौजूदगी की।

अगर रीग्लोब ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बेहतरीन बाइबैक रेट में हैंडसेट मिल सकते हैं। ऐप पर रीग्लोब की वेबसाइट की तुलना में उसी मोटो टर्बो के लिए 19,850 रुपये का ऑफर दिया गया, यह वेबसाइट की तुलना में 1,550 रुपये ज्यादा है।

एटरोबे और रीग्लोब पर आपको अपने पुराने हैंडसेट की उचित कीमत मिलने में ज्यादा दिक्कत नहीं आती। वैसे आप और ज्यादा कीमत पा सकते हैं, अगर आप खुद खरीददार ढूंढने में कामयाब रहे। लेकिन ऐसा करने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। आप कामयाब रहे तो आप किसी भी प्लेटफॉर्म की तुलना में ज्यादा कीमत हासिल कर सकेंगे।

अभी आईओएस के लिए कैशीफाय ऐप उपलब्ध नहीं है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वह इस पर काम कर रही है। अगर आप एंड्रॉयड यूज़र हैं तो कैशीफाय ऐप इंस्टॉल करना अच्छा विकल्प रहेगा। ऐसा करके आप जान सकेंगे कि आपके फोन की कीमत क्या है। साथ में एटरोबे की वेबसाइट को भी जांच लें। एक बात का ध्यान रखें कि स्मार्टफोन बेचने से पहले उस पर मौजूद सभी डेटा को डिलीट कर दें
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.