Vivo Y70s होगा वीवो का अगला 5G फोन, तस्वीरें भी हुई लीक

Vivo Y70s को सैमसंग Exynos 880 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाने की जानकारी है। इस प्रोसेसर में 2 गीगाहर्ट्ज़ के दो कॉर्टेक्स- ए77 कोर और 1.79 गीगाहर्ट्ज़ के छह कॉर्टेक्स- ए55 कोर शामिल हैं।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 23 मई 2020 10:19 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y70s में होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की जानकारी
  • स्मार्टफोन Samsung के Exynos 880 चिपसेट से हो सकता है लैस
  • टीज़र से मिली जानकारी, 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा वीवो फोन

Vivo Y70s में होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है

Vivo Y70s अब लीक्स और टीज़र्स में नज़र आना शुरू हो चुका है और ऐसा लग रहा है कि Vivo अपनी Y-सीरीज़ में जल्द ही इस स्मार्टफोन को जोड़ने वाली है।। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि वीवो अगले महीने किसी भी समय भारत में Vivo Y30 लॉन्च कर सकती है। अब वीवो वाई70एस के पोस्टर ने यह साफ कर दिया है कि कंपनी ने इसे जल्द लॉन्च करने के लिए कमर कस ली है। कंपनी के आधिकारिक टीज़र में इस नए स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है, जबकि वीबो पर एक अन्य पोस्ट में Vivo Y70s की लाइव तस्वीरें दिखाई गई हैं, जिसमें इसके तीन अलग-अलग कलर वेरिएंट दिखाई दिए हैं।

Vivo Y70s का आधिकारिक टीज़र Weibo पर सामने आया है जिसमें बताया गया है कि स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट होगा। आधिकारिक टीज़र बहुत अधिक जानकारी नहीं देता है, लेकिन वीबो पर एक और पोस्ट सामने आया है, जहां इसका आधिकारिक-दिखने वाला पोस्टर दिखाया गया है। इसमें स्मार्टफोन के तीन रंग के वेरिएंट का पता चलता है। यही पोस्ट स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स के साथ वीवो वाई70एस की लाइव इमेज भी साझा करता है। यह संभव हो सकता है कि स्मार्टफोन चीन में अपने आधिकारिक लॉन्च के बहुत करीब हो।
Advertisement

आधिकारिक तौर पर दिखने वाले पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि Vivo Y70s में होल-पंच डिस्प्ले और पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस पोस्टर से वीवो वाई70एस में 4,500mAh की बैटरी और 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल होने का भी पता चलता है।

Vivo Y70s को सैमसंग Exynos 880 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाने की जानकारी भी है। इस प्रोसेसर में 2 गीगाहर्ट्ज़ के दो कॉर्टेक्स- ए77 कोर और 1.79 गीगाहर्ट्ज़ के छह कॉर्टेक्स- ए55 कोर शामिल हैं। इसमें माली-जी 75 जीपीयू दिया गया है। याद दिला दें कि हाल ही में आगामी वीवो फोन को एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया था, जहां इस फोन में यही प्रोसेसर होने की जानकारी मिली थी। स्मार्टफोन को 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बेंचमार्क वेबसाइट में इस फोन को सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 641 और 1814 स्कोर मिला था। Vivo Y70s के एंड्रॉयड 10 पर चलने की इत्तला भी दी गई है।
Advertisement

ऐसा लग रहा है कि Vivo Y70s अपने आधिकारिक लॉन्च के बहुत करीब है और हम जल्द ही वीवो की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा सुनने की उम्मीद कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y70s, Vivo Y70s specifications, Vivo Y70s Leaks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Powe
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  2. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  4. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  5. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  6. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  7. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  8. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  9. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.