Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!

फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2026 19:39 IST
ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट लगा है।
  • यह रीवर्स चार्जिंग भी कर सकता है।
  • फोन में इन्फ्रारेड रिमोट फीचर भी है।

Vivo Y600s Pro में 6.83 इंच बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: GizmoChina

Vivo Y600s Pro को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है। फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300e चिप लगी है। फोन में 10 हजार mAh से भी ज्यादा कैपिसिटी वाली बैटरी लगी है। फोन HDR सपोर्ट के साथ आता है। फोन में इन्फ्रारेड रिमोट फीचर भी है। साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर मिल जाते हैं। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी ब्रांड ने दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य विशेष फीचर्स के बारे में। 

Vivo Y600s Pro Price

Vivo Y600s Pro के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,699 युआन (via) (लगभग 39,000 रुपये) है। वहीं, फोन का टॉप वेरिएंट 8GB+512GB के साथ 2999 युआन (लगभग 43000 रुपये) में आता है। कंपनी ने इसे चार रंगों में पेश किया है। फोन Moonlight Black, Floating Gold, Starry Purple और Vast Blue कलर्स में आता है। यह चीनी मार्केट में पेश किया गया है। 

Vivo Y600s Pro Features, Specifications

Vivo Y600s Pro में 6.83 इंच बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 2,800×1,260 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट की स्मूदनेस है। यह HDR और P3 वाइड कलर गेमट भी सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट लगा है। साथ में 8GB तक रैम, और 512GB तक स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल जाता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स OriginOS 6 पर चलता है जो कि Android 16 आधारित है। 

Vivo Y600s Pro का कैमरा देखें तो फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। फोन में 10,200mAh की बड़ी बैटरी लगी है। साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है। यह रीवर्स चार्जिंग भी कर सकता है। फोन में NFC, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी मिल जाती है। फोन में इन्फ्रारेड रिमोट फीचर भी है। साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर मिल जाते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  9. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.