Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo

Vivo Y600k Turbo को 9,020mAh बैटरी, 90W चार्जिंग और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। जानें फोन की कीमत और फीचर्स।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2026 13:31 IST
ख़ास बातें
  • 9,020mAh की बड़ी बैटरी और 90W चार्जिंग
  • Snapdragon 7s Gen 4 के साथ 12GB RAM
  • 120Hz AMOLED स्क्रीन और 5,000 निट्स तक ब्राइटनेस

Vivo Y600k Turbo स्मार्टफोन 9,020mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च

Photo Credit: Vivo

Vivo ने अपनी Y600 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Vivo Y600k Turbo जोड़ दिया है। कंपनी ने इस फोन को बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के चुपचाप लिस्ट किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh की बड़ी बैटरी है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इतना ही नहीं, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज भी मिलती है।

Vivo Y600k Turbo में 6.83 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। टच सैंपलिंग रेट 130Hz है। स्क्रीन में 10.7 अरब रंगों का सपोर्ट दिया गया है, जबकि आंखों पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए 4320Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग भी मिलती है। स्क्रीन की लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक बताई गई है।

Advertisement

परफॉर्मेंस के लिए Vivo Y600k Turbo में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh की बैटरी है। इसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन में वायरलेस चार्जिंग नहीं मिलती, लेकिन USB Type-C पोर्ट के जरिए रिवर्स चार्जिंग का विकल्प मौजूद है। ध्यान देने वाली बात यह है कि 9,020mAh इसकी सामान्य क्षमता है, जबकि रेटेड क्षमता 8,820mAh बताई गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे से 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है, जबकि फ्रंट कैमरा 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

Vivo Y600k Turbo OriginOS 6 पर आधारित Android 16 पर चलता है। इसमें स्क्रीन के नीचे ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में डुअल स्पीकर, IR ब्लास्टर, NFC, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। Vivo के मुताबिक, इसमें मजबूत ग्लास का इस्तेमाल किया गया है और फोन ने आठ मिलिट्री-स्टैंडर्ड एनवायरमेंटल टेस्ट भी पास किए हैं।

Advertisement

Vivo Y600k Turbo को फिलहाल 12GB+256GB वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 2,799 युआन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब ₹40,200 के आसपास बैठती है। फोन Electric Blue, Dune Gold और Millennial Pink रंगों में उपलब्ध है। फिलहाल फोन की भारत या चीन के बाहर लॉन्च होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  2. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  3. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  4. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  7. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  8. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  9. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.