50MP कैमरा के साथ आएगा Vivo Y55s फोन! TENAA लिस्टिंग से लीक हुए स्पेसिफिकेशन

TENAA लिस्टिंग में यह फोन मॉडल नंबर V2164A के साथ लिस्ट हुआ है। China Telecom लिस्टिंग के मुताबिक, यह मॉडल नंबर Vivo Y55s स्मार्टफोन से जुड़ा हुआ है। वहीं, फोन के स्पेसिफिकेशन दोनों ही लिस्टिंग में एक जैसे हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2021 11:37 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y55s में मिल सकते हैं तीन रैम विकल्प
  • वीवो वाई55एस में मिल सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन
Vivo Y55s स्मार्टफोन TENAA वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे इशारा मिलता है कि यह फोन जल्द ही चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। TENAA लिस्टिंग के जरिए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी प्राप्त होती है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन 6.58 इंच फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले से लैस होगा। साथ ही कहा जा रहा है कि यह फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है साथ ही फोन की बैटरी 4,910 एमएएच की हो सकती है। हाल ही में Vivo फोन China Telecom प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया था।

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, TENAA लिस्टिंग में यह फोन मॉडल नंबर V2164A के साथ लिस्ट हुआ है। China Telecom लिस्टिंग के मुताबिक, यह मॉडल नंबर Vivo Y55s स्मार्टफोन से जुड़ा हुआ है। वहीं, फोन के स्पेसिफिकेशन दोनों ही लिस्टिंग में एक जैसे हैं।
 

Vivo Y55s specifications (expected)

TENAA लिस्टिंग में दिखा है कि कथित वीवो वाई55एस फोन में 6.58 इंच का फुल एचडी+(1,080x2,408 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा फोन किस प्रोसेसर से लैस होगा इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, लिस्टिंग के अनुसार फोन में तीन रैम कॉन्फिग्रेशन 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी व 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद होगी। चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग पर यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। यह कैमरा फीचर्स की जानकारी चीन टेलीकॉम लिस्टिंग के समान ही है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया TENAA लिस्टिंग में देखा जा सकता है कि वीवो वाई55एस फोन की बैटरी 4,910 एमएएच की होगी। लेकिन चीन टेलीकॉम लिस्टिंग के अनुसार फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की होगी। दोनों लिस्टिंग में फोन का डायमेंशन 163.87x75.33x9.17mm और भार 199.8 ग्राम के साथ लिस्ट है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y55s, Vivo Y55s Specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.