Vivo Y39 5G vs OnePlus Nord CE4 Lite 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Vivo Y39 5G की टक्कर OnePlus Nord CE4 Lite 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मार्च 2025 17:17 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y39 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
  • Vivo Y39 5G में 6.68 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord CE4 Lite 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले है।

Vivo Y39 5G और OnePlus Nord CE4 Lite 5G में 8GB रैम है।

Photo Credit: Vivo/OnePlus

Vivo ने भारत में Vivo Y39 5G लॉन्च कर दिया है। Vivo Y39 5G की टक्कर OnePlus Nord CE4 Lite 5G से हो रही है। Vivo Y39 5G में 6.68 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। वहीं OnePlus Nord CE4 Lite 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है। आइए Vivo Y39 5G और OnePlus Nord CE4 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo Y39 5G vs OnePlus Nord CE4 Lite 5G


कीमत और कलर ऑप्शन
कीमत की बात करें तो Vivo Y39 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन लोटस पर्पल और ओशियन ब्लू कलर में उपलब्ध है। वहीं कीमत की बात करें तो OnePlus Nord CE4 Lite 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन मेगा ब्लू, सुपर सिल्वर और अल्ट्रा ऑरेंज कलर में उपलब्ध है।

डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशंस
Advertisement
Vivo Y39 5G में 6.68 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1608 × 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord CE4 Lite 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। 
प्रोसेसर
Vivo Y39 5G में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ Adreno 613 GPU दिया गया है। वहीं OnePlus Nord CE4 Lite 5G ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 6nm 5G प्रोसेसर के साथ Adreno 619 GPU से लैस है।
Advertisement

रैम और स्टोरेज
Vivo Y39 5G में 8GB LPDDR4x RAM के साथ 128GB / 256GB (UFS 2.2) स्टोरेज है। वहीं OnePlus Nord CE4 Lite 5G में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo Y39 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच OS 15 पर काम करता है। OnePlus Nord CE4 Lite 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है।
Advertisement

बैटरी बैकअप
Vivo Y39 5G में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी दी गई है। OnePlus Nord CE4 Lite 5G  में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
Vivo Y39 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा शामिल है।  वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा है। जबकि OnePlus Nord CE4 Lite 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony LYT-600 कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

डाइमेंशन
Vivo Y39 5G की बात करें तो फोन की लंबाई 165.70 मिमी, चौड़ाई 76 मिमी, मोटाई 8.37 मिमी और वजन 207 ग्राम है। वहीं OnePlus Nord CE4 Lite 5G की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 75.6 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और वजन 191 ग्राम है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Vivo Y39 5G में ड्यूल सिम, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस शामिल है। वहीं OnePlus Nord CE4 Lite 5G में ड्यूल सिम सपोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, 5G SA/ NSA, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, GPS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.68 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1608x720 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright AMOLED screen
  • Decent primary camera
  • Features an IP54 rating
  • Support for fast charging
  • Bad
  • Older chipset that was launched in 2021
  • Weak camera performance in low light
  • No ultra wide angle camera
  • Preloaded third-party apps (Can be uninstalled)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.