Vivo का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y36c लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें फीचर्स

Vivo Y36c में 50 MP का मेन कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अगस्त 2024 09:30 IST
ख़ास बातें
  • इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट कंपनी ने इस्तेमाल किया है।
  • फोन की मोटाई 8.53mm है और वजन 185 ग्राम है।
  • धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP54 रेटिंग भी मौजूद है।

Vivo Y36c में Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।

Photo Credit: Vivo China

Vivo ने मार्केट में एक और सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y36c लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 840 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। साथ ही लो ब्लू लाइट सर्टीफिकेशन भी यहां दिया गया है। फोन के रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Vivo Y36c price

Vivo का नया Vivo Y36c फोन चीन में पेश किया गया है जिसके 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 899 युआन (लगभग 10,500 रुपये) है। टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 1299 युआन (लगभग 15,500 रुपये) है। फोन को कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट्स- Moon Shadow Black, Distant Mountain Green, और Diamond Purple में लॉन्च किया है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 
 

Vivo Y36c specifications

Vivo Y36c फोन में 6.56 इंच साइज का 90Hz रिफ्रेश रेट वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 840 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। कंपनी ने इसमें लो ब्लू लाइट सर्टीफिकेशन भी दिया है। फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। नॉच में इसका सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। फोन में फ्लैट फ्रेम आता है जिसकी वजह से यह मॉडर्न डिजाइन में दिखता है। 

प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट कंपनी ने इस्तेमाल किया है। यह प्रोसेसर TSMC 6nm प्रोसेस पर बना है। फोन में Arm Mali-G57 MC2 जीपीयू दिया गया है। फोन में 6 जीबी रैम से लेकर 12 जीबी रैम तक मैमोरी ऑप्शन दिए गए हैं। स्टोरेज में 256 जीबी तक स्पेस का विकल्प मिल जाता है। 
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो फोन के रियर में आयताकार कैमरा मॉड्यूल है। जिसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP54 रेटिंग भी मौजूद है। डिवाइस में 5000mAh बैटरी दी गई है। फोन की मोटाई 8.53mm है और वजन 185 ग्राम है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.64 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2388x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.