50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Vivo Y35 4G की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और ऑफर्स लीक, जानें सबकुछ

कीमत की बात की जाए तो 91Mobiles Hindi की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo Y35 4G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बॉक्स पर कीमत 22,999 रुपये होगी।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अगस्त 2022 15:47 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y35 4G में 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले है।
  • Vivo Y35 4G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है।
  • Vivo Y35 4G में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है।

Vivo Y35 4G में 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Twitter/ @Vivo_Malaysia

Vivo Y35 4G को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। अब भारत में लॉन्च से पहले अनुमानित कीमत और कलर्स कथित तौर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन पर कैशबैक ऑफर की भी जानकारी मिली है। कथित तौर पर एक भारतीय रिटेलर द्वारा Vivo Y35 4G का कथित मार्केटिंग पोस्टर शेयर किया गया था। पोस्टर ने बताया है कि स्मार्टफोन को जल्द ही 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे और 44W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Vivo Y35 4G ने इस माह के शुरू में चुनिंदा मार्केट्स में शुरुआत की थी।
 

Vivo Y35 4G की अनुमानित कीमत और ऑफर्स


कीमत की बात की जाए तो 91Mobiles Hindi की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo Y35 4G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बॉक्स पर कीमत 22,999 रुपये होगी। रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन में Agate Black और Dawn Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यह कथित तौर पर इस हफ्ते के आखिर तक या अगले हफ्ते के शुरू में भारत आ सकता है।

इसके अलावा टिपस्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने प्राइसबाबा के साथ मिलकर भारत में Vivo Y35 4G पर कथित कैशबैक ऑफर शेयर किए हैं। ICICI, SBI और Kotak Bank के ग्राहक कथित तौर पर वीवो वाई35 4जी की खरीद के साथ 1,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने अभी तक भारत में फोन की कीमत का ऑफिशियल खुलासा नहीं किया है। वीवो वाई35 4जी के भारतीय वर्जन में कथित तौर पर इसके ग्लोबल वर्जन जैसे स्पेसिफिकेशंस होने की संभावना है।
Advertisement

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, एक भारतीय रिटेलर ने वीवो वाई35 4जी का कथित मार्केटिंग पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर से पता चला है कि फोन को भारत में जल्द ही 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरे और 44W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस माह के शुरू वीवो स्मार्टफोन को चुनिंदा मार्केट्स में पेश किया गया था।
 

Vivo Y35 4G के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo Y35 4G में 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें Qualcomm Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। RAM को ऑनबोर्ड स्टोरेज से 16GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। कैमरा के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा दिए गए हैं। बैटरी के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फ्लैश चार्ज सपोर्ट मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.