Vivo Y32 5G बाजार में लॉन्च कर दिया है, लेकिन कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
Vivo Y32 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है।
Photo Credit: Vivo
Vivo ने आखिरकार अपना नया 5जी फोन Vivo Y32 5G चुपचाप आधिकारिक तौर पर लिस्ट कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कीमत और सेल की तारीख की घोषणा नहीं की है। Y32 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 8,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। आइए Vivo Y32 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo Y32 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट वीवो ताइवान की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। अभी तक कंपनी ने कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। यह फोन डान गोल्ड और नाइट ब्लैक कलर के विकल्प में आता है।
Vivo Y32 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4जेन 2 चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें 6GB LPDDR4X RAM + 128GB UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। RAM को 6GB तक और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 8,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 44वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 169.55 मिमी, 79.20 मिमी, मोटाई 8.79/8.69 मिमी और वजन 229/230 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए फोन साइड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है।
Vivo Y32 5G में 6.87 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1592 x 720 पिक्सल और 120hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले 16.8 मिलिनय कलर्स के साथ 255ppi पिक्सल डेंसिटी का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई 5, इंटरनेट कॉलिंग, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी 2.0, जीपीएस, एनएफसी और ओटीजी का सपोर्ट मिलता है। Y32 5G के रियर कैमरा सेटअप में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का ऑक्सिलरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन के अन्य सेंसर में ग्रेविटी सेंसर, लाइट सेंसर, डिस्टेंस सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और मोटर सेंसर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी