Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?

Vivo ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Vivo Y31T 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Moto G Max और OnePlus Nord CE6 Lite से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अगस्त 2026 08:01 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y31T 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दिया गया है।
  • Moto G Max में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट दिया है।
  • OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर है।

Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite

Photo Credit: Vivo/Motorola/OnePlus

Vivo ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Vivo Y31T 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Moto G Max और OnePlus Nord CE6 Lite से हो रहा है। Vivo Y31T 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। वहीं Moto G Max में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर शामिल है। आइए Vivo Y31T 5G, Moto G Max और OnePlus Nord CE6 Lite के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं। 

Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite

कीमत और स्टोरेज

Vivo Y31T 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹29,999 और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999 है। वहीं Moto G Max के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹28,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है। 

डिस्प्ले

Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1608 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,250 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। जबकि Moto G Max में 6.7 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Advertisement

प्रोसेसर

Vivo Y31T 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। वहीं Moto G Max में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर शामिल है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Vivo Y31T 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। वहीं Moto G Max एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप

Vivo Y31T 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा दिया गया है। वहीं Moto G Max के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Omnivision OV50D40 प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

Vivo Y31T 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Moto G Max में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

बैटरी बैकअप

Vivo Y31T 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Moto G Max में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.