Vivo ने किया धोखा! Vivo Y300 5G चाइनीज वेरिएंट में होगी 6500mAh बैटरी! लॉन्च डेट कंफर्म

फोन एक खास कलर शेड Qingsong में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y300 5G चीन में 16 दिसंबर को लॉन्च के लिए तैयार है।
  • फोन में 6500mAh की बैटरी होगी।
  • चाइनीज वेरिएंट में 3D पनॉरमिक ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा।

Vivo Y300 5G के चाइनीज वेरिएंट में कंपनी ने भारतीय वेरिएंट से अलग डिजाइन दिया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo Y300 Pro को लॉन्च करने के बाद कंपनी चीन में अब इस सीरीज का बेस मॉडल Vivo Y300 5G लॉन्च करने के लिए तैयार है। फोन की लॉन्च डेट वीवो की ओर से कंफर्म कर दी गई है। हालांकि भारत में Vivo Y300 5G नवंबर में ही लॉन्च हो चुका है। लेकिन टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन में लॉन्च होने वाला Vivo Y300 5G मौजूदा भारतीय वेरिएंट से अलग होने वाला है! आइए जानते हैं क्या खास होगा इस अपकमिंग स्मार्टफोन में? 
 

Vivo Y300 5G Launch Date (Chinese Variant)

Vivo Y300 5G फोन चीन में लॉन्च होने जा रहा है कि जिसके लिए कंपनी ने 16 दिसंबर की तारीख तय कर दी है। फोन का लॉन्च चीन में लोकल टाइम के अनुसार 2.30pm पर होगा। Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से कंपनी ने इसका टीजर शेयर किया है। पोस्ट में पता चलता है कि कंपनी ने इसमें पावरफुल स्पीकर दिए हैं जिसके लिए AAC Technologies के साथ भागीदारी की है। 

Vivo Y300 5G चाइनीज वेरिएंट में 3D पनॉरमिक ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा जो कि इसके प्रतिद्वंदी मॉडल्स से 600 प्रतिशत ज्यादा लाउड वॉल्यूम पैदा करने में सक्षम होगा। फोन में 6500mAh की बैटरी होगी। एक अन्य पोस्ट में सामने आया है कि चीन में लॉन्च होने वाला Vivo Y300 5G फोन एक खास कलर शेड Qingsong में लॉन्च किया जाएगा। फोन में स्क्वायसर्कल रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। इसमें दो कैमरा सेंसर होंगे और एक LED फ्लैश होगा। 

चाइनीज मॉडल की मोटाई 7.79mm बताई गई है। इसमें 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलेगी। फोन में SGS लो-ब्लू लाइट सर्टीफिकेशन भी मिलेगा। Vivo Y300 5G भारतीय वेरिएंट की बात करें तो यह Emerald Green और Phantom Purple कलर्स में आता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है। इसमें वर्टीकल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये में आता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.