50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y22s ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉन्च से पहले लिस्ट!

खबर लिखे जाने तक कंपनी की वेबसाइट पर Vivo Y22s की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी कोई घोषणा नहीं की गई।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अगस्त 2022 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y22s में 6.55 इंच की फुल HD LCD डिस्प्ले है।
  • यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 680 SoC से लैस है।
  • यह Android 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है।

Photo Credit: Vivo

Vivo Y22s चीनी स्मार्टफोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर आया है, जिससे साफ होता है कि फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। Vivo ने आगामी वाई-सीरीज स्मार्टफोन को अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशंस को रिवील करते हुए लिस्टेड किया है। लेकिन कंपनी ने लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लिस्टिंग से पता चलता है कि वीवो Y22s में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 680 SoC, 8GB RAM  और 128GB तक स्टोरेज से लैस है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।
 

Vivo Y22s के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Vivo Y22s में 6.55 इंच की फुल HD LCD  डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,612 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मारट्फोन Qualcomm Snapdragon 680 SoC से लैस है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM है जो कि इन बिल्ट RAM को 16GB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 128GB स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाई जा सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है। 

कैमरा की बात करें तो  f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और  f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो लिस्टिंग के मुताबिक, Vivo Y22s में वाई-फाई, ब्लूटूथ v5, जीपीएस, ग्लोनास, NFC, ओटीजी, FM रेडियो और USB टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर की बात करें तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप के लिए Vivo Y22s में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo Y22s की कीमत


खबर लिखे जाने तक कंपनी की वेबसाइट पर Vivo Y22s की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी कोई घोषणा नहीं की गई।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y22s, Vivo Y22s Specifications, Vivo Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 हुआ लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सबकुछ
  2. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  3. Xiaomi 17 Max में होगा Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगा Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  3. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
  6. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
  7. Vivo S60 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh की होगी बैटरी
  8. कब रुकेगा Layoffs का सिलसिला? Meta में 10% कर्मचारियों की छंटनी, AI पर बड़ा दांव!
  9. 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
  10. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.