Vivo का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y03 लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ, जानें कीमत

वीवो का यह फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मार्च 2024 10:22 IST
ख़ास बातें
  • फोन 90Hz डिस्प्ले के साथ आता है
  • Vivo Y03 फोन में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है
  • मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है

Vivo Y03 MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है।

Photo Credit: tokopedia

वीवो ने Y सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo Y03 लॉन्च कर दिया है। फोन 90Hz डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो जी85 चिपसेट लगकर आता है। लेटेस्ट वीवो स्मार्टफोन Vivo Y02 का सक्सेसर है जिसे कंपनी ने पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। नया मॉडल किस प्राइस रेंज में है, आइए जानते हैं सभी फीचर्स के साथ। 
 

Vivo Y03 price

Vivo Y03 को कंपनी ने फिलहाल इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। फोन की कीमत 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के लिए IDR 1,299,000 (लगभग 7 हजार रुपये) है। वहीं इसका 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट IDR 1,499,000 (लगभग 8 हजार रुपये) में आता है। फोन को ग्रीन, और ब्लैक कलर ऑप्शन दिए गए हैं। 
 

Vivo Y03 specifications

Vivo Y03 फोन में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है जो कि  HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है जिसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। बात करें इसके रियर पैनल की तो इसमें दो कैमरा मिलते हैं। मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। साथ में कंपनी ने QVGA लेंस दिया है। इसमें LED फ्लैश भी है। 

वीवो का यह फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। जिसके साथ में 4 जीबी की LPDDR4X RAM दी गई है और 64 जीबी स्टोरेज है। वेरिएंट में 128 जीबी स्टोरेज भी उपलब्ध है। इसे एक्सपेंड करने का भी ऑप्शन भी दिया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ सकती है स्टोरेज। साथ ही रैम भी बढ़ सकती है जो कि 4 जीबी वर्चुअल रैम होगी। 
Advertisement

फोन Android 14 आधारित FunTouch OS 14 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, और GPS सपोर्ट है। डिवाइस डाइमेंशन 163.78 X 75.73 X 8.39mm हैं और वजन 185 ग्राम बताया गया है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.