Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन

Vivo X300s के लॉन्च से पहले इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं, जिसमें Dimensity 9500 और 7100mAh बैटरी शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मार्च 2026 16:28 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300s में Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद
  • फोन में 7100mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • 200MP कैमरा और 90W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना

Photo Credit: Vivo

Vivo X300s 30 मार्च को चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप पेश करने जा रही है, जिसमें Vivo X300 Ultra के साथ Vivo X300s और Vivo Pad 6 Pro भी शामिल होंगे। लॉन्च से ठीक पहले कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में Vivo X300s के कई अहम स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस पावरफुल परफॉर्मेंस और कैमरा एक्सपीरियंस पर फोकस करेगा, जिसमें नई चिपसेट और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स शामिल होंगे।

टीजर के अनुसार, Vivo X300s में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसे कंपनी के इन-हाउस V3+ इमेजिंग चिप के साथ पेयर किया जाएगा। फोन में 6.78-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें Zeiss कलर ट्यूनिंग और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलेंगे, जो बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं।

Advertisement

Photo Credit: Weibo/ Vivo

बैटरी की बात करें तो Vivo X300s में 7100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो इस सेगमेंट में आमतौर पर मिलने वाली बैटरी से ज्यादा है। परफॉर्मेंस को स्थिर रखने के लिए इसमें बड़े एरिया वाला VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नए सिग्नल एम्प्लीफिकेशन सिस्टम का भी जिक्र किया है।

कैमरा सेक्शन में यह फोन फोटोग्राफी पर खास फोकस कर सकता है। लीक्स इशारा कर चुके हैं कि Vivo X300s में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (OIS के साथ) मिलने की संभावना है।

Advertisement

चार्जिंग के लिए Vivo X300s में 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C Gen 3.2 पोर्ट और IP68/IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे लाइट ग्रीन, लैवेंडर, व्हाइट और डार्क ग्रे में पेश किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.