Vivo X300 FE लॉन्च से पहले फीचर्स कंफर्म, 6500mAh बैटरी, 50MP के 3X ऑप्टिकल जूम कैमरा से होगा लैस!

फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। यह Sony IMX921 सेंसर से लैस हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2026 16:50 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है।
  • डिवाइस 6500mAh बैटरी से लैस होगा।
  • धूल और पानी से बचाव के लिए कंपनी IP68 और IP69 रेटिंग दे सकती है।

Vivo X300 FE में 6.31 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले बताया गया है।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Vivo X300 FE के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। स्मार्टफोन में 6.31 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले बताया गया है। जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। इसमें OLED डिस्प्ले पैनल बताया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह 1800 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8वीं जेनरेशन का चिपसेट होगा जो कि एक फ्लैगशिप चिपसेट होगा। साथ में Adreno जीपीयू मिल सकता है। 

Vivo X300 FE के लॉन्च से पहले अधिकतर स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक में सामने आ गए हैं। कंपनी ने फोन को अधिकारिक रूप से टीज कर दिया है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने स्पेसिफिकेशंस का खुलासा X पोस्ट के माध्यम से किया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आने वाला है जिस पर Origin OS 6 की स्किन देखने को मिलेगी। फोन में LPDDR5X Ultra RAM होगी और UFS 4.1 स्टोरेज होगी। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। यह Sony IMX921 सेंसर से लैस होगा। साथ में OIS का सपोर्ट भी होगा। सेकंडरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस होगा। इसमें Sony IMX882 सेंसर बताया गया है। यह 3X ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है। 

Advertisement

फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung JN1 फ्रंट सेंसर मिल सकता है। यह डिवाइस 6500mAh बैटरी से लैस होगा। जिसके साथ में 90W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 40W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट आने वाला है। यह डिवाइस 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी के साथ होगा। चार्जिंग के लिए इसमें USB 2.0 Type-C पोर्ट का सपोर्ट होगा। फोन में ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी भी बताई गई है। 

साउंड के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर्स मौजूद होंगे। यह मेटल फ्रेम के साथ आने वाला है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए कंपनी IP68 और IP69 रेटिंग दे सकती है। फोन की मोटाई 8.1mm होगी। इसका वजन 190 ग्राम के करीब हो सकता है। फोन में कई कलर वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। यह मूनलाईट व्हाइट, कूल पर्पल, और ग्रेफाइट ब्लैक कलर्स में आ सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  2. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  3. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  4. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  5. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  6. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  8. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  9. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  10. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.