Vivo X30 Pro में हो सकता है 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर

Vivo X30 Pro Camera: चीन में एक टिप्स्टर ने वीवो एक्स30 प्रो कैमरा स्पेसिफिकेशन को लीक कर दिया है। आधिकारिक लॉन्च से ठीक कुछ दिनों पहले यह लेटेस्ट लीक सामने आया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2019 18:11 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X30 Pro में हो सकता है 32 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर
  • नए वीवो फोन के कई टीज़र आ चुके हैं सामने
  • Vivo X30 Pro Camera के बारे में जानें

Vivo X30 Pro Camera: वीवो एक्स30 प्रो कैमरा को लेकर सामने आई यह जानकारी

Photo Credit: Weibo

Vivo X30 Pro Camera: चीन में एक टिप्स्टर ने वीवो एक्स30 प्रो कैमरा स्पेसिफिकेशन को लीक कर दिया है। आधिकारिक लॉन्च से ठीक कुछ दिनों पहले यह लेटेस्ट लीक सामने आया है। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर से लैस होगा। इसके अलावा Vivo X30 Pro स्मार्टफोन इलेक्ट्रॉनिक इमेज़ स्टेबलाइज़ेनशन (EIS) और ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आ सकता है। Vivo पहले ही टीज़र कर यह बता चुकी है कि एक्स30 सीरीज़ डुअल-मोड 5जी सपोर्ट और 60एक्स सुपर ज़ूम के साथ आ सकता है।

Weibo पर एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि Vivo X30 Pro के बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है और इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस हो सकता है। कहा जा रहा है कि वीवो एक्स30 प्रो स्मार्टफोन EIS और OIS सपोर्ट के साथ आएगा।

पिछले महीने मॉडल नंबर V1938T के साथ एक वीवो फोन चीनी 3सी डेटाबेस में लिस्ट किया गया था। कहा जा रहा था कि यह Vivo X30 Pro 5G हो सकता है। 3सी लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिला था कि नया स्मार्टफोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकता है।

वीवो ने इस सप्ताह के शुरुआत में अपने आधिकारिक वीबो अकाउंटट से कुछ टीज़र इमेज़ को साझा किया था जिसमें वीवो एक्स30 होल-पंच डिज़ाइन के साथ नज़र आ रहा था। टीज़र इमेज़ में फोन के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट बैक पैनल की भी झलक देखने को मिली थी।  
Advertisement

इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि वीवो एक्स30 सीरीज़ सैमसंग एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर, साथ में SA और NSA 5G मॉड्स सपोर्ट के साथ आएंगे। इसके अलावा हैंडसेट 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 12 जीबी तक रैम वेरिएंट के साथ उतारे जा सकते हैं। वीवो एक्स30 प्रो स्मार्टफोन 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 4,500 एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है। बता दें कि वीवो 16 दिसंबर को एक्स30 सीरीज़ लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 980

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo X30 Pro specifications, Vivo X30 Pro, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.