Vivo X200 होगा कॉम्‍पैक्‍ट स्‍मार्टफोन! छोटे डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च करने की तैयारी

Vivo X200 : वीवो X200 के डिस्प्ले में काफी पतले बेजल होंगे। यह 1.5K रेजॉलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जुलाई 2024 13:59 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 में दिया जाएगा कॉम्‍पैक्‍ट डिस्‍प्‍ले
  • इस साल की आखिरी त‍िमाही में हो सकता है लॉन्‍च
  • छोटे डिस्‍प्‍ले के साथ आ सकती है डिवाइस
Vivo की प्रीमियम ‘एक्‍स' स्‍मार्टफोन सीरीज इस साल की आखिरी तिमाही में लॉन्‍च हो सकती है। कंपनी ने पिछले साल Vivo X100 और X100 Pro स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च किया था और इस साल वह X200 सीरीज पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स में बताया जा चुका है कि X200 Pro में पिछले साल आए प्रो मॉडल की तरह ही एक बड़ा डिस्‍प्‍ले होगा, जिसकी स्‍क्रीन साढ़े 6 इंच से बड़ी होगी। Vivo X200 को कॉम्‍पैक्‍ट फॉर्म फैक्‍टर के साथ लाया जा सकता है। चीनी टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने इस बारे में जानकारी शेयर की है।  

एक लीक में टिपस्टर ने फ्लैट डिस्प्ले वाले कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन के बारे में कहा है। हालांकि उन्होंने डिवाइस का नाम नहीं बताया, लेकिन संभावना है कि वह X200 की बात कर रहे हैं। इससे पहले लीकर ने खुलासा किया था फोन में 6.4 इंच या 6.5 इंच का फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवो X200 के डिस्प्ले में काफी पतले बेजल होंगे। यह 1.5K रेजॉलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में बड़ा और गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। उसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी, जो 50 मेगापिक्‍सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर से पैक हो सकती है। फोन में पेरिस्‍कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। 

Vivo X200 में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। वहीं, Vivo X200 Pro में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। बैटरी के बारे में कयास लगाया गया है कि Vivo X100 Pro में मिलने वाली 5400एमएएच की बैटरी से भी बड़ी कैपिसिटी वाली बैटरी X200 Pro में देखने को मिल सकती है। बहरहाल, इंतजार करना होगा कि कंपनी इसके मेन स्पेसिफिकेशंस से कब पर्दा उठाना शुरू करती है। Vivo X100 सीरीज को कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। संभावना है कि सक्सेसर सीरीज भी इसी अवधि के दौरान लॉन्च की जाएगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.