Vivo X Fold 5: फोल्ड होने पर भी iPhone 16 Pro Max से पतला होगा अपकमिंग वीवो फोल्डेबल फोन!

Vivo X Fold 5 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात कही जा रही है, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जून 2025 16:23 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 5 की मोटाई Apple के iPhone 16 Pro Max से कम होगी
  • X Fold 5 की मोटाई 8.7mm और अनफोल्ड होने पर यह सिर्फ 4.3mm होगी
  • Vivo X Fold 3 का फोल्डेड मोटाई 10.2mm और अनफोल्डेड मोटाई 4.65mm थी

Vivo X Fold 5 में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

Photo Credit: Vivo

Vivo जल्द ही अपना अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 5 लॉन्च करने वाला है और अब इसके डिजाइन को लेकर कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं। कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने Weibo पर एक नई इमेज शेयर की है जिसमें इस अपकमिंग फोल्डेबल की मोटाई को iPhone 16 Pro Max से तुलना करते हुए दिखाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X Fold 5 फोल्ड होने के बाद सिर्फ 8.7mm मोटा होगा, जो iPhone 16 Pro Max के 8.25mm के करीब है, लेकिन पिछले मॉडल X Fold 3 से काफी पतला है।

वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ ने अपने पोस्ट में दिखाया कि Vivo X Fold 5 की मोटाई Apple के iPhone 16 Pro Max से कम होगी। पोस्ट की एक तस्वीर में बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन की मोटाई तुलना किए गए आईफोन से थोड़ी ज्यादा नजर आ रही है। वहीं, टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, फोल्ड होने के बाद X Fold 5 की मोटाई 8.7mm और अनफोल्ड होने पर यह सिर्फ 4.3mm होगी। तुलना के लिए, Vivo X Fold 3 का फोल्डेड मोटाई 10.2mm और अनफोल्डेड मोटाई 4.65mm थी। 
 

इससे साफ है कि कंपनी ने इस बार फोन को ज्यादा स्लीक और पोर्टेबल रखने की कोशिश की है। एक अन्य लीक के मुताबिक, नया फोल्डेबल वजन में भी हल्का होगा और इसका वजन करीब 209 ग्राम हो सकता है, जो X Fold 3 के 219 ग्राम से कम है।

प्रोसेसर की बात करें तो Vivo X Fold 5 में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 16GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज का कॉम्बिनेशन हो सकता है। फोन में 8.03 इंच की 2K+ AMOLED इनर स्क्रीन और 6.53 इंच की LTPO OLED आउटर डिस्प्ले होने की संभावना है। दोनों डिस्प्ले पर 32MP के सेल्फी कैमरे दिए जा सकते हैं। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें तीन 50MP सेंसर हो सकते हैं, जिनमें से एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी होगा।
Advertisement

X Fold 5 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात कही जा रही है, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा और इसमें एक तीन-स्टेज अलर्ट स्लाइडर भी दिया जा सकता है, जो अलर्ट मोड को फिजिकल स्विच से कंट्रोल करने की सुविधा देगा।
Advertisement

Vivo X Fold 5 की कीमत को लेकर कहा गया है कि यह Vivo X Fold 3 Pro से कम हो सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत चीन में CNY 9,999 (लगभग 1,16,000 रुपये) है। फोन की लॉन्च डेट अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन टीजर्स को देखकर यह तय है कि ब्रांड ने इसकी मार्केटिंग शुरू कर दी है और फोल्डेबल सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने वाली है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.