Vivo X Fold 5 भारत में 6000mAh बैटरी, ट्रिपल 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Vivo ने आज भारतीय बाजार में नया प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X Fold 5 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जुलाई 2025 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 5 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo X Fold 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर है।
  • Vivo X Fold 5 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Vivo X Fold 5 में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने आज भारतीय बाजार में नया प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X Fold 5 लॉन्च कर दिया है। X Fold 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है। इस फोल्डेबल फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo X Fold 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 


Vivo X Fold 5 Price


Vivo X Fold 5 के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 1,49,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन आज से बुकिंग के लिए Vivo की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध हो गया है और बिक्री 14 जुलाई से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में आता है।

 


Vivo X Fold 5 Features, Specifications


Vivo X Fold 5 में 8.03 इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2480 × 2200 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 6.53 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2748 × 1172 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। X Fold 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 750 GPU है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X Fold 5 के रियर में F/1.57 अपर्चर सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का AF IMX921 OIS VCS प्राइमरी कैमरा, F/2.05 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल AF JN1 कैमरा और F/2.55 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल AF IMX882 OIS टेलीफोटो 3x ऑप्टिकल जूम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए F/2.4 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और F/2.4 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

इस फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2, जीपीएस और ओटीजी शामिल है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP5X, IPX8, IPX9 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो फोल्ड होने पर लंबाई 159.68 मिमी, चौड़ाई 72.60 मिमी, मोटाई 9.2 मिमी है। वहीं अनफोल्ड होने पर लंबाई 159.68 मिमी, मोटाई 142.29 मिमी, चौड़ाई 4.3 मिमी और वजन 217 ग्राम है।
Advertisement

Vivo X Fold 5 की डिस्प्ले कैसी है?

Vivo X Fold 5 में 8.03 इंच की 2K+ 8T LTPO AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2480 × 2200 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 6.53 इंच की फुल HD+ LTPO AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Vivo X Fold 5 में कैसा प्रोसेसर है?

Vivo X Fold 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 750 GPU दिया गया है।

Vivo X Fold 5 का कैमरा कैसा है?

Vivo X Fold 5 के रियर में F/2.55 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, F/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और F/2.05 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo X Fold 5 की बैटरी कैसी है?

Vivo X Fold 5 में 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.