Vivo X Fold 3 Pro की लॉन्‍च डेट गलती से हो गई लीक! फीचर्स का भी पता चला

Vivo X Fold 3 Pro को भारत में लाया जाता है, तो यह चीन से बाहर लॉन्‍च होने वाला पहला वीवो फोल्‍ड स्‍मार्टफोन होगा।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 मई 2024 13:08 IST
ख़ास बातें
  • वीवो का भारत में पहला फोल्‍ड फोन आ सकता है 6 जून को
  • सलेस्चल ब्‍लैक (Celestial Black) कलर वेरिएंट आएगा भारत में
  • यह चीन से बाहर लॉन्‍च हो रहा पहला वीवो फोल्‍ड फोन होगा

हालांकि वीवो ने अभी तक उसके फोल्‍ड फोन लॉन्‍च की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

ऐसा लगता है कि Vivo X Fold 3 Pro की इंडिया लॉन्‍च डेट कंपनी की वेबसाइट के जरिए गलती से सामने आ गई है। फोन के प्रोमो पेज पर जारी फुटनोट से पता चलता है कि यह डिवाइस जून के पहले वीक में खरीद के लिए उपलब्ध होगी। Vivo X Fold 3 Pro को भारत में लाया जाता है, तो यह चीन से बाहर लॉन्‍च होने वाला पहला वीवो फोल्‍ड स्‍मार्टफोन होगा। चीन में आए वीवो फोल्‍ड फोन में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में जाइस (Zeiss) की ब्रैंडिंग वाले कैमरा और 5700 एमएएच की बैटरी है।  

Vivo X Fold 3 Pro के बारे में बताने के लिए कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई है। लिस्टिंग के डिस्‍क्‍लेमर सेक्‍शन से पता चलता है कि यह 6 जून को लॉन्च होगा। हालांकि वीवो ने अभी तक उसके फोल्‍ड फोन लॉन्‍च की तारीख का ऐलान नहीं किया है। 
Advertisement

माइक्रोसाइट से कन्‍फर्म हुआ है कि Vivo X Fold 3 Pro का सलेस्चल ब्‍लैक (Celestial Black) कलर वेरिएंट भारत आएगा। इसके कार्बन फाइबर हिंज को 5 लाख फोल्‍ड्स के लिए रेट किया गया है। अपकमिंग वीवो फोल्‍ड में गूगल के जेमिनी एआई की सुविधा होगी साथ ही एआई नोट असिस्‍ट, एआई ट्रांसक्रिप्‍ट असिस्‍ट और एआई स्‍क्रीन ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स ऑफर किए जाएंगे। यह कन्‍फर्म हो गया है कि फोन की थिकनेस 11.2 एमएम होगी। फोल्‍ड होने के बाद डिवाइस का वजन 236 ग्राम होगा। 

Vivo X Fold 3 Pro की सेल Flipkart के जरिए की जाएगी। Vivo X Fold 3 Pro पहला फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन होगा जिसे चीन के बाहर ग्‍लोबल मार्केट में लाया जाएगा। अभी तक ये स्‍मार्टफोन चीन में ही लाए गए हैं। 
Advertisement

Vivo X Fold 3 Pro को मार्च में चीन में लॉन्‍च किया गया था। इसके लॉन्‍च प्राइस 16GB RAM + 512GB वेरिएंट के लिए CNY 9,999 (लगभग 1 लाख 16 हजार रुपये) थे। फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर  OriginOS 4 की लेयर है। इसमें 8.03 इंच का 2K (2,200x2,480 पिक्‍सल्‍स) AMOLED डिस्‍प्‍ले है। कवर डिस्‍प्‍ले 6.53 इंच (1,172x2,748 pixels) का है। 
Advertisement

Vivo X Fold 3 Pro में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है। 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी शूटर इस डिवाइस में दिया गया है। 5,700mAh बैटरी वाले वीवो फोल्‍ड में 100W की वायर्ड और 50W की वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  5. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  6. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  7. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  8. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  10. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.