200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

Vivo अपनी V-सीरीज में लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2026 09:08 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K अल्ट्रा क्लियर OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Vivo V70 FE में 200 मेगापिक्सल का OIS अल्ट्रा-क्लियर प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Vivo V70 FE में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K अल्ट्रा क्लियर OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo अपनी V-सीरीज में लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इस आगामी फोन को फ्लैगशिप लेवल की इमेजिंग, स्टाइशिल डिजाइन और डेली के टास्क को आसानी से पूरा करने के लिए तैयार किया है। V70 FE में 200 मेगापिक्सल का OIS अल्ट्रा-क्लियर प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल किया है। कंपनी ने लॉन्च से पहले V70 FE के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप Vivo V70 FE का लॉन्च इवेंट लाइव देख सकते हैं।

Vivo V70 FE लॉन्च इवेंट कैसे देखें 

Vivo V70 FE आज यानी कि 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में लॉन्च हो रहा है। इस फोन के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Vivo के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के जरिए होगी। इसके अलावा इच्छुक ग्राहक वीवो के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और वीवो ई-स्टोर पर भी लाइव लॉन्च देख सकते हैं।

Vivo V70 FE Features & Specifications

Vivo की आधिकारिक साइट के जरिए Vivo V70 FE के कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K अल्ट्रा क्लियर OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 120hz रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स HBM स्क्रीन ब्राइटनेस, 449 PPI पिक्सल डेंसिटी और HDR10+ सर्टिफिकेशन होगा। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 IP69 रेटिंग से लैस होगा। कंपनी दावा करती है कि यह फोन 120 मिनट तक 1.5 मीटर पानी में रह सकता है और 48 घंटे तक बारिश को बर्दाश्त कर सकता है। इसके जरिए अंडर वाटर फोटोग्राफी भी हो सकती है।  डिजाइन की बात करें तो इस फोन में अल्ट्रा थिन बेजेल्स, फ्लैट फ्रेम और डायनामिक रिंग कैमरा मॉड्यूल है।

Advertisement

Vivo V70 FE में 200 मेगापिक्सल का OIS अल्ट्रा-क्लियर प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का 120° वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का आई AF ग्रुप सेल्फी कैमरा मिलने की पुष्टि हुई है। कलर ऑप्शन के मामले में यह फोन नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल और मॉनसून ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। इस फोन में वीवो की पहली डार्कनेस ग्लो टेक्नोलॉजी मिलेगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओरिजिनओएस 6 के साथ आएगा, जिससे यह पूरा दिन दमदार परफॉर्मेंस के साथ उपयोग में आसान अनुभव प्रदान करेगा। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 90वॉट फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करेगी। यह फोन सुपरमोशन स्नैपशॉट, एआई मैजिक वेदर और एआई फोटोग्राफी सूट के साथ आएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.