Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत

Vivo आज अपनी Vivo V70 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Vivo V70 और बिलकुल नया Vivo V70 Elite शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 फरवरी 2026 10:13 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V70 Elite में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट दिया जाएगा।
  • Vivo V70 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलेगा।
  • Vivo V70 सीरीज में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है।

Vivo V70 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo आज अपनी Vivo V70 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Vivo V70 और बिलकुल नया Vivo V70 Elite शामिल हैं। यह आगामी सीरीज बीते साल लॉन्च हुए Vivo V60 और V60e फोन की जगह लेगी। Vivo अब तक Vivo V70 और Vivo V70 Elite के बारे में काफी जानकारियां प्रदान कर चुका है। दावा किया गया है कि इस सीरीज में 50 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे स्लिम बेजल होंगे। यहां हम आपको वीवो वी70 और बिल्कुल नए वीवो वी70 एलीट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo V70 सीरीज कब होगी लॉन्च

Advertisement

Vivo V70 सीरीज आज यानी कि 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे भारतीय समयानुसार भारत में लॉन्च होने जा रही है। अगर आप Vivo V70 और Vivo V70 Elite का लॉन्च इवेंट लाइव देखना चाहते हैं तो आप वीवो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। 

Vivo V70 Price (Expected)

टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Vivo V70 के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये होगी। वहीं Vivo V70 Elite के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये, 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये होगी। Vivo V70 सीरीज भारत में लॉन्च होने के बाद वीवो की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। वीवो ने अभी तक अपनी V-सीरीज के स्मार्टफोन की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। 

Advertisement

Vivo V70, V70 Elite Specifications (Expected)

Vivo V70 सीरीज में Vivo V70 Elite और Vivo V70 मॉडल शामिल होंगे। Vivo V70 Elite में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट दिया जाएगा, जबकि Vivo V70 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करते हैं। Vivo V70 सीरीज में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 459 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी होगी। इनमें LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी। सिक्योरिटी के लिए 3डी अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनिंग 2.0 मिलेगा। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग होगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो V70 सीरीज के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ Zeiss पावर्ड 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और एक अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इन दोनों स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी होगी जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.