Vivo V50e की कैमरा डिटेल आई सामने, खास भारत के लिए मिलेगा वेडिंग पोर्ट्रेट स्टूडियो फीचर

Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में अपना आगामी फोन Vivo V50e लॉन्च कर सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मार्च 2025 14:01 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V50e में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Vivo V50e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  • Vivo V50e में 5,600mAh की बैटरी मिल सकती है।

Vivo V50 में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में अपना आगामी फोन Vivo V50e लॉन्च कर सकता है। यह फोन पहले से ही BIS सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आ चुका है, इसके अलावा कुछ रेंडर्स से डिजाइन का खुलासा भी हुआ है। अब हाल ही में Vivo के इस फोन की कैमरा क्षमता का पता चला है, जिसमें इंडिया एक्सक्लूसिव वेडिंग पोर्ट्रेट स्टूडियो फीचर शामिल है। आइए जानते हैं कि आगामी Vivo V50e में क्या कुछ देखने को मिल सकता है जो यूजर्स के लिए जरूरी है।


Vivo V50e में कैसा होगा कैमरा


मायस्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo V50e में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 कैमरा मिलेगा। यह 1x, 1.5x और 2x जूम और 26 मिमी, 39 मिमी और 52 मिमी फोकल लैंग्थ के साथ सोनी मल्टीफोकल पोर्ट्रेट्स का सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इस फोन का कैमरा सिस्टम इंडिया-एक्सक्लूसिव वेडिंग पोर्ट्रेट स्टूडियो फीचर से लैस होगा।

आपको बता दें कि Vivo V50 का प्राइमरी कैमरा 23 मिमी, 35 मिमी और 5- मिमी फोकल लैंग्थ के साथ मल्टीफोकल पोर्ट्रेट्स का सपोर्ट करता है। इसमें भी इंडिया एक्सक्लूसिव वेडिंग पोर्ट्रेट स्टूडियो फीचर है जो कि यूजर्स को कई स्टाइल में पोर्ट्रेट कैप्चर करने की अनुमति देता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि V50e कम दामों में V50 जैसा कैमरा अनुभव प्रदान करेगा।


Advertisement
Vivo V50e Specifications (Expected)


एक पिछली रिपोर्ट में पता चला था Vivo V50e में 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच ओएस 15 पर काम करने की उम्मीद है। आगामी फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,600mAh की बैटरी मिल सकती है। आगामी फोन IP68/IP69 रेटिंग से लैस होगा, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होगा। कैमरा के लिए V50e के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा आ सकता है। वहीं सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  10. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.