Vivo V50 के लॉन्च से पहले प्राइस का खुलासा, 6000mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ देगा दस्तक!

फोन भारत में फरवरी 2025 में ही लॉन्च होने की संभावना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 फरवरी 2025 20:20 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V50 फोन की शुरुआती कीमत Rs 37,999 हो सकती है।
  • फोन में 6000mAh की बैटरी, 90W तक चार्जिंग हो सकती है।
  • फोन भारत में फरवरी 2025 में ही लॉन्च होने की संभावना है।

Vivo V50 मौजूदा Vivo V40 (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है

Vivo V50 कंपनी की स्मार्टफोन सीरीज में अगले एडिशन के रूप में जल्द ही लॉन्च हो सकता है। फोन को लेकर लीक्स काफी समय से सामने आ रहे हैं। फोन 6000mAh बैटरी से लैस होने की अफवाहें हैं। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी के साथ काफी स्लिम साइज में पेश किया जा सकता है। Vivo V50 को लेकर लेटेस्ट अपडेट इसकी प्राइसिंग के बारे में अहम खुलासा करता है। पुराने मॉडल Vivo V40 की तुलना में यह महंगा हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से इस अपकमिंग फोन के बार में खास बातें। 

Vivo V50 फोन की प्राइसिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फोन भारत में फरवरी 2025 में ही लॉन्च होने की संभावना है। लॉन्च से पहले जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इसकी कीमत को लेकर महत्वपूर्ण बात कही है। Vivo V50 फोन की शुरुआती कीमत Rs 37,999 हो सकती है। हालांकि इसमें थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव होने की गुंजाइश है, लेकिन टिप्स्टर का कहना है कि फोन 40 हजार रुपये से कम की रेंज में ही लॉन्च किया जाएगा। 

Vivo V40 को कंपनी ने 34,999 रुपये की कीमत में पेश किया था। टिप्स्टर ने Vivo V50 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में काफी अहम बातें कही हैं। फोन Snapdragon 7 Gen 3 चिप से लैस हो सकता है। इसमें डुअल रियर कैमरा आ सकता है जिसमें 50MP का मेन सेंसर होगा। दूसरा सेंसर भी 50MP का ही बताया जा रहा है। सेल्फी के लिए फोन 50MP फ्रंट सेंसर से लैस हो सकता है। फोन की डिजाइन लैंग्वेज में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं बताई गई है। 

वीवो के V50 में पिछले मॉडल से कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। यह बैटरी और चार्जिंग के मामले में बेहतर होकर आ सकता है। फोन में 6000mAh की बैटरी होने की बातें सामने आ रही हैं। वहीं, चार्जिंग स्पीड 90W तक हो सकती है। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी देखने को मिल सकती है। इस तरह की रेटिंग्स फ्लैगशिप डिवाइसेज में देखने को मिलती हैं। हालांकि कंपनी की ओर से इन सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में अधिकारिक रूप से अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। जल्द फोन की घोषणा होने की संभावना है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  2. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  3. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  2. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  4. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  5. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  6. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  8. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  9. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  10. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.