Vivo V50 भारत में होगा फरवरी में पेश, V50 Pro में होगी देरी, जानें क्या हैं खासियतें

Vivo अपनी V-सीरीज के अपग्रेड के तहत Vivo V50 सीरीज को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जनवरी 2025 17:17 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V50 अगले महीने यानी कि फरवरी में पेश होने की उम्मीद है।
  • Vivo V50 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर होगा।
  • Vivo V50 में 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB में स्टोरेज मिलेगी।

Vivo V40 में 5500mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Vivo

Vivo अगस्त 2024 में भारत में Vivo V40 और V40 Pro लॉन्च किया था। ब्रांड अपनी V-सीरीज के अपग्रेड के तहत Vivo V50 सीरीज को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है। हालांकि, एक हाल ही में आई लीक के अनुसार, स्टैंडर्ड Vivo V50 के जल्द ही भारत में आने की उम्मीद है और V50 Pro में देरी होगी।


Vivo V50 कब होगा भारत में लॉन्च


Advertisement
टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Vivo V50 भारत में अगले महीने में लॉन्च होगा। हालांकि, इस बार कंपनी V50 के साथ V50 Pro  लॉन्च नहीं कर सकती है। V50 Pro वेरिएंट अलग से जल्द ही दस्तक दे सकता है। भारत के अलावा वीवो वी50 को कई बाजारों में रिलीज किए जाने की उम्मीद है। यह हाल ही में मलेशिया और ताइवान जैसे देशों में सर्टिफिकेशन मिला है।


Vivo V50 Specifications


लीक में आगे बताया गया है कि Vivo V50 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर होगा। यह तीन कॉन्फिगरेशन जैसे 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB में आएगा। यह ब्लू, रोज, रेड और ग्रे कलर्स में बेचा जाएगा। हालांकि, लीक में डिवाइस के अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अनुमान है कि यह Vivo S20 का रीब्रांडेड या कस्टमाइज वर्जन है, जो दिसंबर 2024 में चीन में लॉन्च हुआ था।


Advertisement
Vivo S20 Specifications


Vivo S20 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 3  प्रोसेसर है। इसमें 16 जीबी तक एलपीडीडीआर5 रैम और 512 जीबी यूएफएस 2.2 स्टोरेज है। कैमरा सेटअप के मामले में S20 में ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,500mAh की बैटरी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo V50, Vivo V50 Features, Vivo V50 Specifications, Vivo

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  7. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  9. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  10. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.