50MP सेल्‍फी कैमरा, 80W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च होगा Vivo V40e! प्राइस लीक

एक लीक में V40e के भारत में स्‍पेसिफ‍िकेशंस और कीमत की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 सितंबर 2024 17:54 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V40e स्‍मार्टफोन जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • 8 जीबी रैम, 5500mAh बैटरी मिलने की उम्‍मीद
  • इसमें दिया जा सकता है एमोलेड डिस्‍प्‍ले

फोन में 3D कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है और उसकी ब्राइटनैस 4,500 निट्स तक होने की उम्‍मीद है।

Vivo V40e : त्‍योहारी सीजन कुछ दिनों बाद शुरू होने वाला है और वीवो (Vivo) भारतीय यूजर्स के लिए एक नया स्‍मार्टफान Vivo V40e पेश कर सकती है। कुछ वक्‍त से यह डिवाइस खबरों में है। कंपनी ने कोई ऑफ‍िशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। एक लीक में V40e के भारत में स्‍पेसिफ‍िकेशंस और कीमत की जानकारी सामने आई है। ऐसा लगता है कि कंपनी इस डिवाइस को दो कलर ऑप्‍शन में लाएगी। कम से कम 8 जीबी रैम फोन में दी जा सकती है। 

SmartPrix की एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo V40e को दो कलर ऑप्‍शंस में लॉन्‍च किया जाएगा। यह फोन मॉनसून ग्रीन और रॉयल ब्रॉन्ज कलर में आएगा। फोन को दो स्टोरेज कॉन्फि‍गरेशन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट में आ सकता है। डिवाइस को 20 से 30 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लाया जा सकता है। ऐसा हुआ तो नया वीवो फोन वनप्‍लस, रियलमी और अपने सब ब्रैंड आईकू की डिवाइसेज से मुकाबला करेगा। 
Advertisement

रिपोर्ट में Vivo V40e के स्‍पेसिफ‍िकेशंस पर भी बात की गई है। ऐसी अफवाहें हैं कि नए वीवो फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। उसमें फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में 3D कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है और उसकी ब्राइटनैस 4,500 निट्स तक होने की उम्‍मीद है। 

कहा जाता है कि Vivo V40e में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया जा सकता है, जोकि एक सोनी का सेंसर होगा। उसके साथ 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड लेंस और एक 2 एमपी का कैमरा मिल सकता है। सेल्‍फी और वीडियो कॉल के लिए Vivo V40e में 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। 
Advertisement

बैटरी के मामले में भी डिवाइस दमदार होने की उम्‍मीद है। इसे 5500 एमएएच बैटरी से पैक किया जा सकता है। वह 80वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। नई डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर रन करेगी। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.