50MP सेल्‍फी कैमरा, 80W चार्जिंग के साथ Vivo V40e स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Vivo ने भारत में एक नए स्‍मार्टफोन Vivo V40e को लॉन्‍च किया है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 7300 प्रोसेसर, 5 हजार एमएएच बैटरी, 80W वायर्ड चार्जिंग जैसे फीचर हैं।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 सितंबर 2024 13:22 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V40e स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • इस 5G फोन में है मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर
  • भारत में फोन की कीमत 28999 रुपये है

2 अक्‍टूबर से इसे फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया के ई-स्‍टोर से लिया जा सकेगा।

Vivo ने भारत में एक नए स्‍मार्टफोन Vivo V40e को लॉन्‍च किया है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 7300 प्रोसेसर, 5 हजार एमएएच बैटरी, 80W वायर्ड चार्जिंग जैसे फीचर हैं। 50 मेगापिक्‍सल का डुअल रियर कैमरा फोन में दिया गया है और सेल्‍फी कैमरा 50 एमपी का है। यह फोन 4K वीड‍ियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर से इसे पैक किया गया है। दो कलर और दो स्‍टोरेज ऑप्‍शन में यह आता है। कंपनी ने इससे पहले Vivo V40 और V40 Pro को भारत में लॉन्‍च किया था। 
 

Vivo V40e Price in India, Availability

Vivo V40e की कीमत भारत में 8GB + 128GB मॉडल के लिए 28,999 रुपये है। 8GB + 256GB वेरिएंट के दाम 30,999 रुपये हैं। इसे मिंट ग्रीन और रॉयल ब्रॉन्‍ज कलर ऑप्‍शन में लाया गया है। 
Advertisement

2 अक्‍टूबर से इसे फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया के ई-स्‍टोर से लिया जा सकेगा। एचडीएफसी और एसबीआई कार्ड यूजर्स को 10 फीसदी का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट भी दिया जाएगा। 
 

Vivo V40e Specifications, Features

Vivo V40e में 6.77 इंच का फुल एचडी प्‍लस 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 1,080 x 2,392 पिक्‍सल्‍स है। यह 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट, एचडीआर10 प्‍लस सपोर्ट ऑफर करता है। वेट टच फीचर इसमें दिया गया है, जिसका मतलब है कि फोन की स्‍क्रीन गीले हाथों से चलाने पर भी रेस्‍पॉन्‍ड करती है। 
Advertisement

Vivo V40e में मी‍डियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर है। उसके साथ 8GB LPDDR4X रैम और 256 जीबी तक स्‍टोरेज दिया गया है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। 

Vivo V40e में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का सोनी IMX882 कैमरा है।  वह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। उसके साथ 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड शूटर जोड़ा गया है। फ्रंट कैमरा 50 एमपी का है। दावा है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। 
Advertisement

Vivo V40e में 5,500mAh की बैटरी है। वह 80W की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। IP64 रेटिंग इस डिवाइस को मिली है, जो फोन को धूल और छींटों से बचा सकती है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर से लैस Vivo V40e का वजन 183 ग्राम है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design
  • Large display with curved edges
  • Excellent battery life
  • Good main rear and selfie camera
  • Bad
  • Low Light camera performance
  • Rear panel and frame scratches easy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.